google.com, pub-6037649116484233, DIRECT, f08c47fec0942fa0 घूंसखोर पंडत फिल्म निर्माता निर्देशक का व अभिनेता के विरुद्ध एफआईआर के लिए भेजी तहरीर।

Ad



https://www.effectivegatecpm.com/q2tv7gwrg?key=e8b5e8428d9526a2e8164b7c0d00476c

Breaking News
Loading...

घूंसखोर पंडत फिल्म निर्माता निर्देशक का व अभिनेता के विरुद्ध एफआईआर के लिए भेजी तहरीर।

 फिल्म निर्माता निर्देशक का व अभिनेता के विरुद्ध एफआईआर के लिए भेजी तहरीर। 



आगरा 9 फरवरी 2026।
राजीव गांधी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता रमाशंकर शर्मा ने पुलिस कमिश्नर एवं थाना न्यू आगरा को वेब सीरीज निर्माता निर्देशक नीरज पांडेय एवं अभिनेता मनोज बाजपेई सहित अन्य कलाकारों के विरुद्ध एफ आई आर दर्ज करने हेतु एक शिकायत प्रार्थना पत्र भेजा है। 


शिकायत प्रार्थना पत्र में वरिष्ठ अधिवक्ता ने कहा है कि वह एक सम्मानित ब्राह्मण परिवार में पैदा हुए हैं तथा एक संभ्रांत नागरिक एवं वरिष्ठ अधिवक्ता है। दिनांक 8 फरवरी 2026 को आगरा के प्रमुख  दैनिक समाचार पत्रों में समाचार पढ़ने को मिला जिसमें निर्माता निर्देशक नीरज पांडेय ने एक वेब सीरीज।  घूंसखोर पंडत। बनाई है जिसमें अभिनेता मनोज बाजपेई के अलावा अन्य कलाकारों द्वारा ब्राह्मण समाज के विरुद्ध अनर्गल मिथ्या मनगढ़ंत आरोप लगाकर ब्राह्मण समाज को बदनाम करने का प्रयास किया है। ब्राह्मण समाज सदियों से समाज को शिक्षा संस्कृति संस्कार मार्गदर्शन देने का उत्तरदायित्व निभाता आ रहा है। लेकिन कुछ वर्षों से राजनीतिक एवं सामाजिक स्तर पर ब्राह्मण समाज के विरुद्ध  दुर्भावना वश  बिना बजह बदनाम करने का प्रचलन सा हो गया है ।शिकायत प्रार्थना पत्र में कहा गया है कि उक्त फिल्म के निर्माता निर्देशक  अभिनेता व अन्य कलाकारों ने समाज को बांटने तथा  विद्वेष फैलाने का कार्य किया है।  वह भी ब्राह्मण समाज के अभिन्न अंग हैं। इसलिए यह अपमान ब्राह्मण समाज के साथ-साथ स्वयं उनका भी है। प्रार्थना पत्र में ऐसे  विघटनकारी समाज विरोध तत्वों की विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर सख्त कानून कारवाई करने की मांग की गई है ताकि भविष्य में अन्य कोई ऐसी गलत हरकत न करें। श्री शर्मा ने बताया कि इस संदर्भ में कल अधिवक्ताओं एवं समाज के कुछ लोगों का प्रतिनिधिमंडल प्रभारी निरीक्षक न्यू आगरा से भेंट  कर कार्य वाही की मांग करेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ