*श्याम नाम मेहंदी और भजन संध्या के साथ एकादशी उद्यापन का आगाज़*
आगरा। *श्री हरि बोल सेवा समिति* की ओर से तीन दिवसीय सामूहिक 11वें एकादशी उद्यापन का आयोजन बल्केश्वर स्थित श्री महालक्ष्मी मंदिर में किया जा रहा है। कार्यक्रम की शुरुआत बुधवार शाम श्याम नाम की मेहंदी और रात्रि में आयोजित खाटू श्याम भजन संध्या के साथ हुई। भजन संध्या का शुभारंभ समिति के *अध्यक्ष केशव अग्रवाल, महामंत्री विक्की गर्ग, वरिष्ठ संरक्षक चंद्रेश गर्ग एवं उपाध्यक्ष विष्णु अग्रवाल* ने खाटू श्याम बाबा के समक्ष पावन ज्योति प्रज्वलित कर किया।
कलकत्ता से आई भजन गायिका प्रीति शर्मा ने “श्याम नज़रे देख लो अब खोल के, हम हैं श्याम के प्यारे…” प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। वहीं भजन गायक त्रिलोकी शर्मा ने “दर्शन करने आए, दर्शन करके जाएंगे…”, पीयूष गोयल ने “तेरे इस दरबार में इस सर का भी झुकना जरूरी था…” तथा प्रखर लोहिया ने “मैं दुखिया नीर बहता, तू बैठा मौज उड़ाता…” जैसे भजनों से भक्ति रस की वर्षा की। श्याम बाबा का दरबार दिल्ली से मंगाई गई रजनीगंधा व ऑर्चिड, बेंगलुरु के सफेद गुलाब व बेला के फूलों तथा कन्नौज






.jpeg)



0 टिप्पणियाँ