google.com, pub-6037649116484233, DIRECT, f08c47fec0942fa0 राम लखन इंटर कॉलेज में आज भव्य 'विज्ञान प्रदर्शनी' का आयोजन, किया पोस्टर का विमोचन

Ad



https://www.effectivegatecpm.com/q2tv7gwrg?key=e8b5e8428d9526a2e8164b7c0d00476c

Breaking News
Loading...

राम लखन इंटर कॉलेज में आज भव्य 'विज्ञान प्रदर्शनी' का आयोजन, किया पोस्टर का विमोचन

 राम लखन इंटर कॉलेज में आज भव्य 'विज्ञान प्रदर्शनी' का आयोजन, किया पोस्टर का विमोचन



आगरा। राम लखन इंटर कॉलेज, हनुमान नगर, नुनिहाई, आगरा के प्रांगण में आज दिनांक 28 फरवरी 2026 दिन शनिवार को भव्य 'विज्ञान प्रदर्शनी' का आयोजन किया जाएगा। विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा अपनी वैज्ञानिक प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया जाएगा। कार्यक्रम की शुभारंभ अतिथियों द्वारा द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ होगा। इस विषय पर जानकारी दी गई और पोस्टर का भी विमोचन किया गया।

Advertisement

कॉलेज के डायरेक्टर गौरव गुप्ता ने बताया कि विद्यालय में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में कक्षा 4 से 12 तक के छात्रों ने अंतरिक्ष, पर्यावरण और आधुनिक तकनीक पर आधारित बेहतरीन वर्किंग मॉडल प्रस्तुत किए जाएंगे। वहीं प्रबंधक राखी गुप्ता ने बताया कि इस प्रदर्शनी का उद्देश्य छात्रों में वैज्ञानिक जिज्ञासा और रचनात्मकता को बढ़ावा देना है।

प्रधानाचार्य उमेश चंद्र शर्मा ने बताया कि मुख्य अतिथि द्वारा मेधावी छात्रों को पुरस्कृत किया जाएगा और बच्चों को भविष्य के वैज्ञानिक बनने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

पोस्टर विमोचन में मुख्य रूप से डायरेक्टर गौरव गुप्ता, प्रबंधक राखी गुप्ता, प्रधानाचार्य उमेश चंद्र शर्मा, कोऑर्डिनेटर प्रकाश वीर, कोऑर्डिनेटर पूनम शर्मा, रविंद्र बघेल, चंचल धनगर, शिवाली पाराशर, मोनिका वर्मा आदि स्कूल का स्टाफ उपस्थित था।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ