-हरि बोल ट्रस्ट आगरा द्वारा आयोजित सामूहिक एकादशी उद्यापन में गूंजे वैदिक मंत्र, दूर-दूर से आए जोड़ों ने किया फलाहार
-आज गाजे-बाजों के साथ निकलेगी 11 दुल्हों की भव्य बारात, 11 बेटियों का होगा विवाह, हवन-गऊ पूजन साथ होगा ब्राह्मणभोज

आगरा। धार्मिक संस्था हरि बोल ट्रस्ट, आगरा द्वारा एकलव्य वाटिका, मनोहरपुर, बलकेश्वर रोड पर आयोजित विशाल सामूहिक एकादशी उद्यापन एवं सर्वजातीय सामूहिक विवाह समारोह के तीन दिवसीय आयोजन में गुरुवार को आगरा उत्तर प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों से आए 70 जोड़ो ने माह की सबसे बड़ी एकादशी पर भव्य सामूहिक एकादशी उद्यापन में हवन-पूजन कर उद्यापन किया। प्रातः 7 बजे कार्यक्रम का दीप प्रज्जलन एवं शुभारंभ विशिष्ट अतिथि अमित अग्रवाल (ग्वाला), वीरेंद्र मित्तल, संरक्षक विनीता अग्रवाल, डॉली अग्रवाल, प्रियंका गोयल, अर्चना अग्रवाल, दीप्ति गुप्ता, रीना जालन व अन्य ने किया। देव पूजन प्रातः 8 बजे किया गया। तत्पश्चात प्रातः 9:00 बजे से एकादशी कथा का श्रवण विद्वान आचार्यों द्वारा कराया गया। सुबह 11 बजे सभी जोड़ों एवं ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने कथा के बाद भव्य आरती की। कार्यक्रम स्थल पर इस अवसर पर भक्तिमय में वातावरण बना रहा। पूरे क्षेत्र में वैदिक मंत्र गूंजते रहे। दोपहर 12 बजे ब्राह्मण भोज एवं फलाहार किया गया। दोपहर 2 बजे देव विसर्जन के पश्चात आज के कार्यक्रम का समापन किया गया।

संस्थापक ममता सिंघल ने बताया कि 30 जनवरी शुक्रवार को सर्वजातीय सामूहिक विवाह समारोह एवं सामूहिक एकादशी उद्यापन का भव्य आयोजन किया जाएगा। 11 जोड़ों का सामूहिक विवाह का आयोजन होगा। 8 बजे हवन पूजा, 9 को पूजन और आरती के पश्चात 11:00 बजे ब्राह्मण भोज एवं फलाहार दोपहर 1 बजे अतिथि भोज के उपरांत कार्यक्रम का समापन होगा। एकादशी उद्यापन में शुक्रवार को दूर-दूर से आए 70 जोड़ों ने हवन-पूजन कर अपना उद्यापन किया। आयोजन में महिलाओं की खासी संख्या में भागीदारी रही।
गाजे-बाजों साथ निकलेगी 11 दुल्हों की भव्य बारात, 11 बेटियों का होगा सामूहिक विवाह
ट्रस्ट के अध्यक्ष जितेंद्र गोयल ने बताया कि हरि बोल ट्रस्ट द्वारा आयोजित सामूहिक एकादशी उद्यापन एवं सर्वजातीय सामूहिक विवाह समारोह के तीन दिवसीय आयोजन में शुक्रवार 30 जनवरी को 11 बेटियों का विवाह धूमधाम से संपन्न कराया जाएगा। वैदिक रीति रिवाज से विवाह की मांगलिक क्रियाएं संपन्न होंगी। प्रातः 11 बजे बलकेश्वर महादेव मंदिर से 11 दुल्हों की भव्य बारात गाजे-बाजों के साथ प्रारंभ होकर एकलव्य वाटिका पहुंचेगी। दोपहर 1 बजे वरमाला पहनाई जाएगी। दोपहर 3 बजे प्रीतिभोज का आयोजन होगा उसके पश्चात शाम 5 बजे बेटियों की विदाई की जाएगी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मोहन अग्रवाल, हरेश पंजवानी, महेश निषाद, मोहित अग्रवाल, शिवमंगल गुप्ता,संचित गोयल, संतोष गुप्ता, दीपू गुप्ता, अनिकेत, शैलू, हनी, सतीश, सचिन, संचित, मंच संचालिका कविता गर्ग, प्रियंका गोयल, मीना गर्ग, सीमा अग्रवाल, राजकुमारी, रंजन, पूजा, राधा, बॉबी, श्वेता, नीरू, प्रीति, सुनीता, आरती, कल्पना, शिल्पी, राखी, मंजू, दुर्गा, सुरभि व अन्य उपस्थित थे।
0 टिप्पणियाँ