नामनेर बाजार कमेटी ने फूलों और चंदन साथ मनाया 'ईको-फ्रेंडली' होली मिलन समारोह
आगरा। नामनेर बाजार कमेटी द्वारा शुक्रवार को बाजार परिसर में एक भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कमेटी के अध्यक्ष बंटी बघेल के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में क्षेत्रीय व्यापारियों ने आपसी प्रेम, सद्भाव और भाईचारे की मिसाल पेश की। समारोह की शुरुआत में बाजार के सभी छोटे-बड़े दुकानदारों का कमेटी की ओर से आत्मीय स्वागत किया गया।
![]() |
| Advertisement |
इस कार्यक्रम के अध्यक्ष हरीश कपूर व अन्य पदाधिकारियों ने सभी व्यापारियों को पटका (साफा) पहनाकर, चंदन का तिलक एवं गले लगाकर सम्मानित किया। व्यापारियों के प्रति इस सम्मान भाव को देखकर बाजार क्षेत्र में उत्साह का माहौल रहा।
पर्यावरण संरक्षण का संदेश
इस वर्ष होली मिलन समारोह में पर्यावरण का विशेष ध्यान रखा गया। कार्यक्रम में पानी की बर्बादी रोकने और रासायनिक रंगों के दुष्प्रभावों से बचने के लिए फूलों की होली खेली गई।
फूलों की वर्षा के बीच व्यापारियों ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर बाजार कमेटी के अध्यक्ष बंटी बघेल ने कहा कि होली का त्योहार हमें आपसी मतभेद भुलाकर एक होने का संदेश देता है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से महामंत्री हरविंदर सिंह, सहमहामंत्री दीप बघेल, उपाध्यक्ष अरुण अग्रवाल, राकेश चौधरी, रोहित चंदेल, रोहित मित्तल, अनूप वर्मा, आनंद स्वरूप, संजय अग्रवाल, हेम सिंह, विशाल ग्रोवर, विमल प्रजापति, राजेश अग्रवाल, श्रीराम सिंघल, मनीष दिवाकर, हर्षवर्धन जेठवानी, ज्ञानेंद्र कुमार जैन, दिनेश अग्रवाल, अमित अग्रवाल, गप्पू पंडित, भगवान दास भल्ला, दानिश खान सहित भारी संख्या में क्षेत्रीय दुकानदार और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के पश्चात भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं हाल ही पीएसी मेंबर भारत सरकार बनाए गए राकेश चौधरी का स्वागत समस्त बाजार कमेटी के सदस्यों ने किया।






.jpeg)

0 टिप्पणियाँ