google.com, pub-6037649116484233, DIRECT, f08c47fec0942fa0 फाल्गुन के रंग कृष्ण-कालिन्दी के संग, होगा श्रीकृष्ण-कालिन्दी का पूजन

Ad



https://www.effectivegatecpm.com/q2tv7gwrg?key=e8b5e8428d9526a2e8164b7c0d00476c

Breaking News
Loading...

फाल्गुन के रंग कृष्ण-कालिन्दी के संग, होगा श्रीकृष्ण-कालिन्दी का पूजन

 फाल्गुन के रंग कृष्ण-कालिन्दी के संग, होगा श्रीकृष्ण-कालिन्दी का पूजन 


-यमुना शुद्धिकरण जन चेतना अभियान के तहत कल यमुना फाल्गुन महोत्सव का भव्य आयोजन



आगरा। यमुना शुद्धिकरण जन-चेतना अभियान के अंतर्गत 1 मार्च 2026 (रविवार) को सायं 4:30 बजे से 7:30 बजे तक हाथी घाट स्थित यमुना आरती स्थल पर 'यमुना फागुन महोत्सव' का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन आगरा की जीवनदायिनी यमुना नदी के प्रति श्रद्धा, आस्था और स्वच्छता के संकल्प को समर्पित रहेगा। इस संबंध में गिरीश्वर महादेव मंदिर, आगरा कैंट रोड, नामनेर में गुरु वशिष्ठ मानव सर्वांगीण विकास सेवा समिति द्वारा एक बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता यमुना सत्याग्रही पंडित अश्विनी कुमार मिश्र ने की, बैठक में महोत्सव के पोस्टर का विमोचन भी किया गया। पंडित अश्विनी कुमार मिश्र ने बताया कि महोत्सव के अंतर्गत श्रीकृष्ण-कालिन्दी पूजन, भक्ति गीत-संगीत, सांस्कृतिक नृत्य, रंग-गुलाल तथा फूलों की होली का मनोहारी आयोजन किया जाएगा, इसके साथ ही भव्य दीपदान एवं दिव्य यमुना महाआरती श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न होगी। उन्होंने कहा कि आयोजन का उद्देश्य धार्मिक आस्था के माध्यम से यमुना स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देना है।

Advertisement

समाजसेवी श्याम भोजवानी ने कहा कि यमुना हमारी संस्कृति, आस्था और सभ्यता की जीवनरेखा है, फागुन के पावन अवसर पर श्रीकृष्ण-कालिन्दी पूजन के माध्यम से हम अपनी धार्मिक परंपराओं को जीवंत करने के साथ-साथ यमुना स्वच्छता का संकल्प भी दोहरा रहे हैं,

उन्होंने समस्त आगरा वासियों से परिवार सहित उपस्थित होकर दीपदान और महाआरती में सहभागी बनने की अपील की, ताकि यह आयोजन जन-जन की सहभागिता से ऐतिहासिक रूप ले सके।

बैठक में मुख्य रूप से पंडित अश्विनी कुमार मिश्र, डॉ धीरज मोहन सिंघल, सुधीर पचौरी, श्याम भोजवानी, पी के गुप्ता, गोवर्धन सोनेजा, राजेश सिंह, अवधेश उपाध्याय, नटराजंलि निर्देशक अलका सिंह शर्मा, मधु माहौर, कान्ति मिश्रा, लालाराम तैनगुरिया, पद्मावती बघेल, भारत भूषण मिश्रा, राजेश सिंह, संजीव चतुर्वेदी, अजय तिवारी, मान बहादुर सिंह, समाजसेवी संजय गोयल तथा अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने आयोजन को भव्य एवं सफल बनाने हेतु सहयोग का आश्वासन दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ