google.com, pub-6037649116484233, DIRECT, f08c47fec0942fa0 एडं टीवी की हप्पू और राजेश की दबंग जोड़ी आगरा की प्रसिद्ध राम बारात के लिए बनी बाराती

Advertisement

Ad



https://www.effectivegatecpm.com/q2tv7gwrg?key=e8b5e8428d9526a2e8164b7c0d00476c

Breaking News
Loading...

एडं टीवी की हप्पू और राजेश की दबंग जोड़ी आगरा की प्रसिद्ध राम बारात के लिए बनी बाराती


आगरा! 27/09/2019/
द्आगरा एडं टीवी का हप्पू की उलटन पलटन काफी असामान्और विचित्र नजरिये वाला शो है. इसने अपनी परफेक्ट सिचुएशनल काॅमिक टाइमिंग और शानदार कहानियों से दर्शकों के साथ जुड़ाव बनाया है। फिर चाहे हप्पू का अनोखा कनपुरिया अंदाज हो या फिर शो का परफेक्ट बुंदेलखंडी स्वरूप, दर्शकों ने इस शो के सभी कलाकारों को भरपूर प्यार दिया है।
इस शो की सफलता और दर्शकों से मिले भरपूर प्यार के लिए भगवान का शुक्रिया अदा करते हुए, दरोगा हप्पू सिंह (योगेश त्रिपाठी) ने हाल ही में अपनी दबंग दुलहनिया, राजेश सिंह (कामना पाठक) के साथ ताज की भूमि, आगरा का दौरा किया। शहर के ऐतिहासिक स्मारकों से रोमांचित यह जोड़ी आगरा में विशेष रूप से सबसे बड़े वार्षिक उत्सव ‘राम बारात‘ का हिस्सा बनने के लिए आई थी। राम बारात का आयोजन हर साल होता है जिसमें हर साल हजारों भक्तगण और अनुयायी शामिल होते हैं।

राम बारात उत्तरी भारत में हर साल सितंबर में आयोजित होने वाला एक सबसे महत्वपूर्ण त्यौहार है। इस त्यौहार में भगवान राम के दिव्य विवाह समारोह का आयोजन किया जाता है। रामजी की शादी की बारात निकालकर, शादी से संबंधित सभी रस्मों को अंजाम दिया जाता है। बारात का स्वागत करने के लिए दुल्हन की नगरी जनकपुरी को शाही शादी के लिए रोशनी और फूलों से सजाया जाता है। इस राम बारात की पहचान है हर कोने पर मौजूद धार्मिक जुलूस, रंग, रौशनी और चारों ओर हंसी-खुशी का माहौल।
अपने सभी घरेलू मुद्दों को पीछे छोड़ते हुए, दरोगा और राजेश इस कार्यक्रम में मस्तीखोर बारातियों के रूप में नजर आए। इसके साथ ही दरोगा और राजेश ने सभी बारातियों का मनोरंजन भी किया। ये दोनों उन सभी लोगों से जुड़ रहे थे जो वहां मौजूद थे। ऐसे में इन दोनों ने और बारात में मौजूद लोगों ने, काफी आनंद उठाया. भगवान राम और सीता का आशीर्वाद लेते हुए, इन दोनों ने अपनी उपस्थिति से उत्सव के माहौल में चार चाँद लगा दिए।
अपने उत्साह को साझा करते हुए योगेश त्रिपाठी यानी दरोगा हप्पू सिंह ने बताया, “अपनी थिएटर पृष्ठभूमि के कारण, मैं अक्सर आगरा आता रहा हूं, लेकिन इस भव्य उत्सव का हिस्सा बनने का सौभाग्य कभी नहीं मिला। मैं इस उत्सव के दौरान शहर का दौरा करने को लेकर काफी रोमांचित था और मैंने अपने चारों ओर फैली त्यौहार की इस भावना को अच्छे से महसूस किया। इस शहर और इसके लोगों ने हमारा स्वागत करने और हमें उनके समारोहों में उत्साह से शामिल करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। मैंने आगरा की प्रसिद्ध चाट के बारे में बहुत कुछ सुना था और शहर की सबसे प्रसिद्ध मिठाई, पेठा के साथ इसे आजमाने के लिए काफी उत्सुक था। आगरा की यह यात्रा भी दूसरी यात्राओं की तरह वास्तव में काफी आनंददायक थी और मैं हमेशा सभी का आभारी हूं कि उन्होंने हमें इतना प्रेम और सहयोग दिया।”
अपने उत्साह को लेकर अभिनेत्री कामना पाठक यानी राजेश ने बताया कि, “दिल से एक आध्यात्मिक व्यक्ति होने के नाते, मैं इस शुभ त्योहार का हिस्सा बनने के लिए काफी उत्साहित थी और भगवान राम और सीता का आशीर्वाद प्राप्त करके हमारे शो की सफलता का जश्न मनाने का इससे बेहतर तरीका क्या हो सकता है? हालाँकि यह आगरा की मेरी दूसरी यात्रा थी, लेकिन यह पूरा उत्सव मेरे लिए नया था और मैंने इसे स्थानीय नागरिकों की तरह पूरे उत्साह के साथ मनाने में कोई संकोच नहीं किया। सातवें अजूबे वाले इस शहर से मुझे हमेशा से इश्क रहा है, ऐसे में इस बार की यह यात्रा तो बहुत खास रही। इस बार भी मुझे शहर की मशहूर दुकान देवीराम स्वीट्स पर जाने का मौका मिला और मैंने उनकी मुंह में पानी ला देने वाली कचैरियों का लुत्फ उठाया। मैं हमारी यात्रा को विशेष बनाने के लिए आगरा के विनम्र लोगों को ईमानदारी से धन्यवाद देती हूं और आशा करती हूं कि वे हमारे शो को प्यार और समर्थन देते रहेंगे।”
आइए और उत्तर भारत के सबसे भव्य समारोहों में से एक ‘राम बारात‘ में दरोगा हप्पू सिंह और राजेश के साथ शामिल होने का आनंद उठाएं
शो ‘हप्पू की उलटन पलटन‘ का प्रसारण हर सोमवार से शुक्रवार को रात 10 बजे सिर्फ एडं टीवी  पर किया जाता है

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ