google.com, pub-6037649116484233, DIRECT, f08c47fec0942fa0 महाराजा अग्रसेन भवन लोहा मंडी में सिया राम स्वयंवर आज..

Advertisement

Ad



https://www.effectivegatecpm.com/q2tv7gwrg?key=e8b5e8428d9526a2e8164b7c0d00476c

Breaking News
Loading...

महाराजा अग्रसेन भवन लोहा मंडी में सिया राम स्वयंवर आज..

 -98 लड़कों में से 23 लड़कियां चुनेंगी अपने लिए उपयुक्त वर..
- सत्यमेव जयते ट्रस्ट कर रहा बेरंग जीवन में खुशियां बिखेरने की अनूठी पहल
आगरा. शिक्षा, चिकित्सा, भोजन व गौ सेवा सहित कई सेवा प्रकल्प कुशलता पूर्वक संचालित कर रही शहर की प्रमुख सामाजिक संस्था सत्यमेव जयते एक और अनूठी पहल करने जा रही है. इस पहल के अंतर्गत विधवा, विधुर, तलाकशुदा, प्रौढ़ और दिव्यांग जनों के बेरंग जीवन में खुशियां बिखेरने का प्रयास किया जा रहा है.  यह सभी लोग अपने लिए उपयुक्त जीवन साथी तलाश सकें, इस मनोभाव से 2 अक्टूबर, बुधवार को सुबह 11:00 बजे से लोहा मंडी स्थित महाराजा अग्रसेन भवन में सर्व समाजी-सर्व जातीय निशुल्क परिचय सम्मेलन 'सियाराम स्वयंवर' का आयोजन किया जाएगा.
 यह जानकारी देते हुए सत्यमेव जयते ट्रस्ट के अध्यक्ष व प्रमुख समाजसेवी मुकेश जैन ने लोहा मंडी स्थित महाराजा अग्रसेन भवन के पुष्पांजलि सभागार में  मंगलवार शाम पत्रकारों को बताया कि अब तक संस्था के प्रयासों से कुल 121 लोग परिचय सम्मेलन के लिए पंजीकरण करा चुके हैं. इनमें आगरा, कासगंज, इटावा, मथुरा, फिरोजाबाद, सादाबाद, फरीदाबाद और अहमदाबाद तक के लोग शामिल हैं.
कांता माहेश्वरी व ऊषा बंसल ने बताया कि  सियाराम स्वयंवर में सभी पंजीकृत लड़के-लड़कियों को परिचय पुस्तिका भी दी जाएगी. साथ ही इन सभी का पूर्ण विवरण ऑनलाइन भी सभी को उपलब्ध करा दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि संस्था का प्रयास इस तरह के लोगों को समाज में व्यवस्थित व खुशहाल जीवन बसर करवाने का है.
प्रमुख समाजसेवी अशोक गोयल ने बताया कि सियाराम स्वयंवर के पीछे घर घर में राम राज लाने व सियाराम जैसी आदर्श जोड़ी बनाने का भाव है. हमारी कोशिश है कि भगवान राम की मर्यादा व माता जानकी के त्याग व संयम जैसे आदर्शों का घर घर प्रसार हो. प्रेस वार्ता में परिचय पुस्तिका का भी विमोचन किया गया.
इस मौके पर बृज लता गोयल, अनुपम गोयल, अंकिता गोयल, नंद किशोर गोयल, पंडित मनीष शर्मा, शालिनी अग्रवाल, वंदना अग्रवाल व निधि अग्रवाल भी प्रमुख रूप से मौजूद रहीं.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ