google.com, pub-6037649116484233, DIRECT, f08c47fec0942fa0 आगरा में केवल आंपरेटर एसोसिएशन का चुनाव संपन्न

Advertisement

Ad



https://www.effectivegatecpm.com/q2tv7gwrg?key=e8b5e8428d9526a2e8164b7c0d00476c

Breaking News
Loading...

आगरा में केवल आंपरेटर एसोसिएशन का चुनाव संपन्न

 आगरा में केवल आंपरेटर एसोसिएशन का चुनाव संपन्न 


केबल टीवी एवं ब्रॉडबैंड ऑपरेटर एसोसिएशन के चुनाव संपन्न, दिग्विजय सिंह बने अध्यक्ष और महासचिव किशन शर्मा बने 


आंपरेटरो के लिए बीमा और बेटी की शादी में 50 हजार का ऐलान- नए अध्यक्ष दिग्विजय सिंह


आगरा। केबल टीवी एवं ब्रॉडबैंड ऑपरेटर एसोसिएशन, आगरा के अध्यक्ष, महासचिव, मीडिया एवं जनसंपर्क प्रमुख एवं कोषाध्यक्ष पदों के चुनाव रविवार को यूथ हॉस्टल, संजय प्लेस में सफलतापूर्वक संपन्न हुए। चुनाव में सभी पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित हुए।

चुनाव परिणाम के अनुसार दिग्विजय सिंह को एसोसिएशन का अध्यक्ष, किशन शर्मा को महासचिव, ललित कुमार यादव को मीडिया एवं जनसंपर्क प्रमुख तथा वीरेंद्र सिंह बंटी सेवला को कोषाध्यक्ष चुना गया।

वहीं दिग्विजय सिंह अध्यक्ष प्रत्याशी ने चुनाव जीतने से प्रहले सभी ओपरेटर भाईयों से कहा कि अगर में जीता तब सभी का बीमा होगा, ओपरेटर की बेटी की शादी में 50000 संस्था की तरफ से तोफा और सभी के दुख सुख में साथ खड़ा रहूंगा। 

 नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का एसोसिएशन के सदस्यों ने स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दी।

नवनिर्वाचित मीडिया एवं जनसंपर्क प्रमुख ललित कुमार यादव ने बताया कि एसोसिएशन का मुख्य उद्देश्य केबल टीवी, ब्रॉडबैंड, आईपीटीवी एवं ओटीटी सेवाओं को स्थानीय सर्विस प्रोवाइडरों के माध्यम से ग्राहकों तक बेहतर एवं सुगम रूप में पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि बड़ी कंपनियों के साथ प्रतिस्पर्धा के बावजूद स्थानीय सर्विस प्रोवाइडर किफायती मासिक, त्रैमासिक, अर्धवार्षिक एवं वार्षिक योजनाओं के साथ-साथ त्वरित और व्यक्तिगत सेवाओं के कारण ग्राहकों का विश्वास लगातार जीत रहे हैं।

उन्होंने बताया कि स्थानीय केबल टीवी एवं ब्रॉडबैंड सर्विस प्रोवाइडर अपने ग्राहकों से निरंतर संपर्क बनाए रखते हैं। ग्राहकों के जन्मदिन एवं वैवाहिक वर्षगांठ जैसे विशेष अवसरों की जानकारी रखते हुए उन्हें व्यक्तिगत रूप से अथवा व्हाट्सएप के माध्यम से शुभकामनाएं भी दी जाती हैं। इसके अलावा, प्रत्येक क्षेत्र में स्थानीय संपर्क नंबर उपलब्ध होने से ग्राहक आवश्यकता पड़ने पर आसानी से अपने सर्विस प्रोवाइडर से संपर्क कर सकते हैं।

ललित यादव ने कहा कि आगरा के स्थानीय केबल टीवी एवं ब्रॉडबैंड ऑपरेटरों द्वारा अस्पतालों, होटलों, शोरूमों, फैक्ट्रियों एवं अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को भी सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। पहले आम धारणा थी कि बड़ी कंपनियां ही ऐसे व्यावसायिक संस्थानों को बेहतर सेवाएं प्रदान कर सकती हैं, लेकिन अब यह सोच बदल रही है। बेहतर स्थानीय सहयोग, त्वरित तकनीकी सहायता और किफायती योजनाओं के कारण व्यावसायिक संस्थान भी स्थानीय सर्विस प्रोवाइडरों को मनोरंजन एवं इंटरनेट सेवाओं के लिए प्राथमिकता दे रहे हैं।

खबरों और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें अमोल दीक्षित 7017544421

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ