आईएमए आगरा आयोजित करेगा पहली बार क्रिकेट लीग: कप एवं टीमों की जर्सी का विमोचन
आगरा। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन आगरा क्रिकेट लीग सीज़न 1 का भव्य ऑक्शन सायंकाल आईएमए भवन में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि डॉ. वाई. बी. अग्रवाल, वाइस प्रेसिडेंट, यूपीआईएमए स्टेट द्वारा किया गया। 4 टीम हिस्सा लेंगी-प्रेसिडेंट एकादश, सेक्रेटरी एकादश, उपाध्यक्ष एकादश और कोषाध्यक्ष एकादश। इस ऑक्शन में कुल 4 टीमें भाग ले रही हैं और लगभग 60 डॉक्टर खिलाड़ी इस लीग में हिस्सा ले रहे हैं। ऑक्शन के सबसे महंगे खिलाड़ी डॉ. जयंन्त चौधरी रहे, जिन्हें ₹38,000 में आईएमए सेक्रेटरी टीम के कप्तान डॉ. आशंक गुप्ता ने खरीदा।
आईएमए आगरा के अध्यक्ष डॉ. पंकज नागायच ने बताया कि इस लीग की शुरुआत डॉक्टरों के शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के उद्देश्य से की गई है। उन्होंने कहा कि यह पहल फिट इंडिया मूवमेंट से प्रेरित है, जिसकी शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा की गई थी। सचिव डॉ. रजनीश ने कहा की आईएमए आगरा इस वर्ष निरंतर कीर्तिमान स्थापित कर रहा ही और इस लीग का आयोजन होना ऐतिहासिक है।
आईएमए आगरा के स्पोर्ट्स सेक्रेटरी डॉ. आशंक गुप्ता ने जानकारी दी कि सभी मैच 22 फरवरी से रात्रि में अवंती बाई क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जाएंगे। इस आयोजन की शोभा बढ़ाने को डॉ. मुकेश भारद्वाज, डॉ. हरेंद्र गुप्ता, डॉ. सीमा सिंह, डॉ. जितेंद्र चौधरी, डॉ. अश्विनी यादव, डॉ. मिहिर एवं अन्य चिकित्सक खिलाड़ी उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम के कोऑर्डिनेटर अरुणेश यादव एवं विकास सिंह रहे। यह लीग न केवल खेल भावना को बढ़ावा देगी बल्कि डॉक्टरों के बीच आपसी सौहार्द और फिटनेस को भी प्रोत्साहित करेगी।


.jpeg)

0 टिप्पणियाँ