फुलेरा दूज पर होगा 5 निर्धन कन्याओं का सामूहिक विवाह, समाज से बढ़-चढ़कर सहयोग की अपील
आगरा। फुलेरा दूज के पावन एवं मंगलमय अवसर पर 19 फरवरी 2026 को आगरा जागरण कलाकार समिति के तत्वावधान में 5 निर्धन कन्याओं का भव्य सामूहिक विवाह समारोह सत्संग भवन, ईदगाह पोस्ट ऑफिस के बराबर, आगरा में विशाल एवं सुसज्जित पंडाल में अत्यंत गरिमामय वातावरण के साथ आयोजित किया जाएगा, यह पुण्य कार्य समाज सेवा और मानवीय संवेदनाओं का अनुपम उदाहरण बनेगा। वरिष्ठ समाजसेवी श्याम भोजवानी ने समाज के सभी वर्गों से इस पुण्य कार्य में तन-मन-धन से सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि किसी जरूरतमंद बेटी का विवाह संपन्न कराना अत्यंत महान सेवा है, उन्होंने बताया कि यह समिति का प्रथम सामूहिक विवाह समारोह है और इस वर्ष 5 कन्याओं के हाथ पीले किए जाएंगे।
विवाह उत्सव का शुभारंभ 18 फरवरी से ही हो जाएगा, इस दिन पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ महिला संगीत का भव्य कार्यक्रम आयोजित होगा। जिसमें सभी कन्याओं को शुभ मेहंदी लगाई जाएगी, मंगल गीत एवं लोकगीतों की मधुर स्वर लहरियों के बीच वातावरण उत्सवमय एवं भावनात्मक होगा। महिलाओं द्वारा पारंपरिक गीतों के साथ बेटियों को आशीर्वाद दिया जाएगा। समिति के अध्यक्ष बलवीर सिंह बल्लो ने बताया कि समिति का यह पहला प्रयास है, किंतु समाज से मिल रहे अपार सहयोग ने इसे एक जनभागीदारी वाले महाआयोजन का स्वरूप दे दिया है। विवाह समारोह में शहर के वरिष्ठ समाजसेवी, गणमान्य नागरिक एवं विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित होकर नवविवाहित जोड़ों को अपना आशीर्वाद प्रदान करेंगे। समिति की ओर से सभी नवविवाहित जोड़ों को गृहस्थ जीवन की सुचारु शुरुआत के लिए आवश्यक घरेलू सामग्री, वस्त्र एवं उपयोगी सामान भेंट करने की व्यवस्था भी की जा रही है, ताकि नवदंपति आत्मसम्मान के साथ अपने नए जीवन की शुरुआत कर सकें। प्रमुख रूप से बलवीर सिंह बल्लो, पं देवेंद्र शास्त्री गुरु जी, श्याम भोजवानी, मनोज रंगीला, बाबू गुप्ता खजांची, अजय दीक्षित, संदीप अग्रवाल, राम शंकर पाठक, आशीष बेदी, हेमन्त भाई, बंटी भाई, विवेक भाई आदि उपस्थित थे।


.jpeg)

0 टिप्पणियाँ