google.com, pub-6037649116484233, DIRECT, f08c47fec0942fa0 सपा नेता मुबीन खान समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश सचिव हुए नियुक्त

Ad

Breaking News
Loading...

सपा नेता मुबीन खान समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश सचिव हुए नियुक्त

 सपा नेता मुबीन खान समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश सचिव हुए नियुक्त

आगरा। ताजनगरी आगरा में कार्यकर्ताओं में रविवार को उस समय खुशी की लहर दौड़ गई जब समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की अनुमति से प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल की संस्तुति पर व प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक सभा मो० शकील नदवी द्ववारा शहर के युवा सपा नेता मुबीन खान को समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा का प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया। मुबीन खान सपा में पहले भी विभिन्न पदों पर रहकर पार्टी के झंडे तले कार्य करते रहे है व उन्होंने पार्टी में बड़ी संख्या में लोगों को जोड़ा व पार्टी हित के लिए कार्य किए हैं।

प्रदेश सचिव नियुक्त होने पर मुबीन खान ने कहा मैं तहेदिल से शुक्रगुजार हूँ और मैं समाजवादी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का दिल से आभार प्रकट करता हूँ और भरोसा दिलाता हूँ कि हमेशा की तरह पार्टी को मजबूत करने के लिए दिन-रात मेहनत कर समाजवादी पार्टी की विचारधारा को जनता के समक्ष अवगत कराऊंगा व समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा के बैनर तले जनता के हक लिए संघर्ष करते हुए पार्टी को मजबूत करने का कार्य करूंगा। इस मौके पर सपा प्रदेश सचिव नितिंन कोहली, ममता टपलू, आज़ाद सिंह जाटव, देवेंद्र यादव, मिक्की अरोरा, कादिर कुरेशी, विवेक यादव, कुँवर वलीशेर, राजीव पोद्दार, असलम वारसी, सनी छाबड़ा, प्रियंका चौहान, असलम खान, पप्पू खान बेग, अकबर खान, बबलू अल्वी, शादाब मंसूरी, ज़ुबैर खान, अमन खान, कोशिफ अली आदि ने खुशी जाहिर की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ