google.com, pub-6037649116484233, DIRECT, f08c47fec0942fa0 ढोल-नगाड़ों की थाप, भजनों की गूंज और पुष्पवर्षा से हुआ प्रभु स्वरूपों का अभिनंदन

Ad


 



https://www.effectivegatecpm.com/q2tv7gwrg?key=e8b5e8428d9526a2e8164b7c0d00476c

Breaking News
Loading...

ढोल-नगाड़ों की थाप, भजनों की गूंज और पुष्पवर्षा से हुआ प्रभु स्वरूपों का अभिनंदन

 ढोल-नगाड़ों की थाप, भजनों की गूंज और पुष्पवर्षा से हुआ प्रभु स्वरूपों का अभिनंदन



लंका विजय के बाद अयोध्या लौटने से पहले राम दरबार के स्वागत में उमड़ा शहर, ‘सजा दो घर को गुलशन सा’ भजन पर भक्तिभाव में झूमे श्रद्धालु


आगरा। लंका विजय के बाद प्रभु श्रीराम के अयोध्या आगमन और राज्याभिषेक की मंगल बेला से पूर्व मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम, माता जानकी, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न और भक्त शिरोमणि हनुमान जी के स्वरूपों के स्वागत-सत्कार और अभिनंदन श्री रामलीला कमेटी के मुख्य संरक्षक जगदीश बागला की ओर से नेहरू नगर स्थित नेहरू नगर अपार्टमेंट में आयोजित किया गया। भजन संध्या, ढोल की थाप और भक्तिमय वातावरण के बीच प्रभु स्वरूपों का स्वागत हुआ तो पूरा परिसर जय श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा।

समारोह में मुख्य संरक्षक जगदीश बागला, सरोज बागला के साथ पुनीत बागला, रुचि बागला, आनंद बागला और राघव बागला ने प्रभु श्रीराम, माता जानकी, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न और हनुमान जी के स्वरूपों का भावपूर्ण स्वागत-सत्कार कर अभिनंदन किया। स्वरूपों के आगमन पर ढोल की थाप ने उत्सव के उल्लास को और बढ़ा दिया। श्रद्धालुओं ने श्रद्धाभाव से प्रभु के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। स्वागत की इस बेला में वातावरण ऐसा भक्तिमय हुआ कि हर चेहरा प्रसन्नता से खिल उठा और हर ओर राम नाम की गूंज सुनाई देने लगी।

भजन संध्या में ‘सजा दो घर को गुलशन सा’ सहित प्रभु श्रीराम की महिमा का गुणगान करने वाले भजनों ने समां बांध दिया। भजनों की मधुर धुनों के बीच श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर नजर आए। प्रभु के स्वागत में सजे परिसर और भजनों की स्वर लहरियों ने ऐसा वातावरण बनाया, मानो अयोध्या की मंगलमयी छटा नेहरू नगर में उतर आई हो। श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से भजनों का आनंद लिया और प्रभु स्वरूपों के प्रति अपनी आस्था प्रकट की। इसके बाद प्रसादी का आयोजन हुआ।

श्री रामलीला कमेटी के अध्यक्ष एवं विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि 

श्री रामलीला के स्वरूपों के अभिनंदन का यह आयोजन केवल एक परिवार का उत्सव नहीं, बल्कि आगरा की रामभक्ति, सामाजिक सहभागिता और धार्मिक परंपरा का प्रतीक बन गया। 


ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर श्री रामलीला कमेटी के अध्यक्ष एवं विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, महामंत्री राजीव अग्रवाल, मुख्य संरक्षक राम शरण मित्तल, टीएन अग्रवाल, मुकेश जौहरी, भगवान दास बंसल, विष्णु दयाल बंसल, आनंद मंगल, अंजुल बंसल, ताराचंद्र अग्रवाल, प्रकाश चंद्र, महेश चंद्र, प्रवीण स्वरूप, अरविंद, ऋतिक जौहरी, लखन, विनय, राहुल गौतम, मनीष शर्मा, आयुष अग्रवाल, संजय तिवारी, बॉबी सहित आदि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ