google.com, pub-6037649116484233, DIRECT, f08c47fec0942fa0 मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप: कांग्रेस ने चुनाव आयोग और सरकार को घेरा

Ad


 



https://www.effectivegatecpm.com/q2tv7gwrg?key=e8b5e8428d9526a2e8164b7c0d00476c

Breaking News
Loading...

मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप: कांग्रेस ने चुनाव आयोग और सरकार को घेरा

 मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप: कांग्रेस ने चुनाव आयोग और सरकार को घेरा



'वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान के तहत घर-घर जाएंगे कार्यकर्ता, 1 नवंबर को दिल्ली में महारैली


आगरा। राजा मंडी स्थित महानगर कांग्रेस कमेटी कार्यालय में मंगलवार को आयोजित एक प्रेस वार्ता में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के ऑब्जर्वर आबिद कश्मीरी ने मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों को लेकर चुनाव आयोग और सरकार पर तीखे सवाल उठाए। उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि बड़े पैमाने पर मतदाताओं के नाम हटाए जाने से लोकतांत्रिक प्रक्रिया और देश के नागरिकों के मताधिकार पर बेहद प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। दावा किया गया कि अकेले महाराष्ट्र में 39 लाख मतदाताओं के नाम काटे गए हैं, वहीं देशभर में करीब 13 करोड़ मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से गायब किए जाने का आरोप भी लगाया गया। कांग्रेस ने लोकतंत्र की दुहाई देते हुए इन मामलों की निष्पक्ष जांच कराने और नागरिकों के अधिकारों की रक्षा करने की पुरजोर मांग की है।

आबिद कश्मीरी ने ऐलान किया कि कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर चुप नहीं बैठेगी। पार्टी कार्यकर्ता अब घर-घर जाकर ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान चलाएंगे और आम लोगों को उनके मताधिकार के प्रति जागरूक करेंगे। इसके साथ ही, उन्होंने आगामी 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली कांग्रेस की महारैली में आम जनता और कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की। इस रैली में भाग लेने के लिए आगरा से भी बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता दिल्ली कूच करेंगे। इस दौरान पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष अश्वनी जैन, राम टंडन, महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव नम्रता दान, जिला उपाध्यक्ष अहदूर वारसी, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य व प्रवक्ता अनुज शिवहरे, युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ताहिर हुसैन सहित लक्ष्मी नारायण सिंह, अरविंद दोएरिया, दानवीर त्यागी, राहुल रावत, चिलम कुमार, आशिक कुरैशी, उस्मान असामी, बंटी रंगरेज एवं प्रकाश चंद दुबे सहित भारी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे। सभी नेताओं ने एक सुर में कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए मतदाता सूची की पारदर्शिता और पात्र नागरिकों के मताधिकार की रक्षा करना अनिवार्य है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ