माथुर वैश्य पर्यावरण हरियाली समिति की मासिक बैठक संपन्न, डांडिया में किया जमकर धमाल
आगरा। माथुर वैश्य पर्यावरण हरियाली समिति की मासिक बैठक संस्थापिका श्रीमती दीपिका डॉ. प्रवीण गुप्ता के नेतृत्व में एवं श्रीमती अनीता कोटिया की अध्यक्षता में विजयनगर कॉलोनी स्थित स्पोर्ट्स वज में संपन्न हुई। सर्वप्रथम ईश वंदना एवं संकल्प गान के साथ मीटिंग का प्रारंभ हुआ। दीप प्रज्वलन अक्टूबर माह में जन्मदिन होने के कारण बाला गुप्ता ने एवं समिति के पदाधिकारियों ने किया। नया सत्र प्रारंभ होने के कारण श्रीमती गीता गुप्ता के द्वारा नए पदाधिकारियों की घोषणा की गई। जिसमें अनीता कोटिया को अध्यक्ष, सिन्धु गुप्ता को सचिव, चंचल गुप्ता को मीडिया प्रभारी, रेखा गुप्ता को सांस्कृतिक कार्यक्रम, पारुल गुप्ता को पर्यावरण, उर्मी गुप्ता को बधाई एवं रंजना गुप्ता को कार्यक्रम संयोजिका चुना गया। सभी का माल्यार्पण करके सम्मान किया गया। रूपम गुप्ता ने करवाचौथ थीम पर मनोरंजन खेल खिलाएं एवं संचालन किया। सभी बहनें करवाचौथ और डांडिया थीम में तैयार होकर बहुत ही सुंदर लग रही थी। अंत में सभी बहनों ने जमकर डांडिया का धमाल मचाया। मनोरंजन खेल की विजई बहनों को उपहार देकर सम्मानित किया गया। समयबद्धता का पुरस्कार गीता गुप्ता, कामिनी गुप्ता, अनीता गुप्ता को प्रदान किया गया। इस अवसर पर रीता गुप्ता, ललितेश गुप्ता, भारती गुप्ता, प्रीति गुप्ता, नीलम गुप्ता, पूनम गुप्ता, रेनू गुप्ता, हेमलता गुप्ता, अनुराधा गुप्ता, मीनाक्षी गुप्ता, सुनीता गुप्ता आदि सदस्याएं उपस्थित रहीं।



0 टिप्पणियाँ