google.com, pub-6037649116484233, DIRECT, f08c47fec0942fa0 भगवान वाल्मीकि प्रकटोत्सव पर भव्यता से निकाली शोभायात्रा

Ad


 



https://www.effectivegatecpm.com/q2tv7gwrg?key=e8b5e8428d9526a2e8164b7c0d00476c

Breaking News
Loading...

भगवान वाल्मीकि प्रकटोत्सव पर भव्यता से निकाली शोभायात्रा

 भगवान वाल्मीकि प्रकटोत्सव पर भव्यता से निकाली शोभायात्रा

दैनिक वे टू लक्ष्य न्यूज फोटो 1 


आकर्षण का केंद्र रहीं सुंदर झांकियां, जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर किया स्वागत, सुबह निकली प्रभात फेरी एवं डोला यात्रा


आगरा। भगवान महर्षि वाल्मीकि प्रकटोत्सव के उपलक्ष्य में सोमवार, 26 अक्टूबर को भव्य कार्यक्रम आयोजित किए गए जिसको लेकर वाल्मीकि समाज में उत्साह का माहौल रहा। इसी क्रम में वाल्मीकि जागरण मंच की ओर से लाल डिग्गी स्थित वाल्मीकि वाटिका से प्रभात फेरी एवं डोला यात्रा निकाली गई। यात्रा का शहर में जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। श्रद्धालुओं ने भगवान महर्षि वाल्मीकि के जयकारे लगाते हुए सामाजिक एकता, सद्भाव और भाईचारे का संदेश दिया। प्रभात फेरी एवं डोला यात्रा लाल डिग्गी से प्रारंभ होकर रुई की मंडी, शाहगंज, कोठी मीना बाजार, लोहामंडी और पंचकुइयां होते हुए सुभाष पार्क स्थित वाल्मीकि वाटिका पहुंची। यात्रा के मार्ग में विभिन्न स्थानों पर लोगों ने श्रद्धालुओं का स्वागत किया और भगवान महर्षि वाल्मीकि के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की। आयोजन के माध्यम से समाज को एकजुट रहने तथा महर्षि वाल्मीकि के आदर्शों को अपनाने का संदेश दिया गया।

वाल्मीकि जागरण मंच के अध्यक्ष बसंत वाल्मीकि ने बताया कि मंच कई वर्षों से भगवान महर्षि वाल्मीकि के प्रकटोत्सव पर कार्यक्रम आयोजित करता आ रहा है। इन आयोजनों का उद्देश्य समाज में आपसी भाईचारे को मजबूत करना और भगवान महर्षि वाल्मीकि के विचारों एवं शिक्षाओं को जन-जन तक पहुंचाना है। उन्होंने बताया कि सोमवार को मुख्य आयोजन के अंतर्गत भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें आकर्षक झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। जगह-जगह शोभायात्रा का श्रद्धालुओं द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम में एससी-एसटी आयोग के सदस्य रमेश चंद्र कुंडे मुख्य अतिथि के रूप में शामिल रहे। इस दौरान समाज के बुद्धिजीवियों और प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। साथ ही बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक करते हुए सामाजिक उन्नति और बेहतर भविष्य के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रमों में प्रमुख रूप से बसंत वाल्मीकि, इंद्रजीत सिंह वाल्मीकि, विशाल पंवार, कमल गौतम, किशोर चौहान, करण चौहान, सुरेश पाथरे, प्रभात चौहान, राजवीर गैहचंद, महेश चौधरी लोधी, अजय कुमार पाथरे (जिलाध्यक्ष, वाल्मीकि जागरण मंच, आगरा), अजय चौहान, जितेंद्र लवानियां गांधी, विक्रम नालवंशी, मोनू, राहुल खरे, सुमित चौहान, अभय सिंह पवार, अमित बघेल सहित अन्य लोग मौजूद रहे। सभी पदाधिकारियों ने आयोजन को सफल बनाने को आभार व्यक्त किया और समाज में एकता एवं भाईचारे की भावना को मजबूत करने का आह्वान किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ