नोतनानी मित्र मंडल सदस्याओं ने श्रद्धा, संस्कृति और परंपरा के साथ किया करवा चौथ पूजन
आगरा। ताजनगरी के अर्जुन नगर स्थित अयोध्या कुंज कॉलोनी में नोतनानी मित्र मंडल सदस्याओं ने करवा चौथ का पावन पर्व बेहद पारंपरिक संस्कृति, अगाध श्रद्धा और आपसी हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस खास मौके पर मंडली की समस्त महिलाओं ने एकत्रित होकर सामूहिक करवा चौथ पूजन किया। पूजन के दौरान पूरा माहौल मांगलिक गीतों और उत्सव की उमंग से सराबोर रहा। पारंपरिक रीति-रिवाजों का पालन करते हुए नोतनानी मित्र मंडल की महिलाओं ने अखंड सौभाग्य की कामना के साथ अपने पति की दीर्घायु की कामना की और सामूहिक रूप से कथा सुनी और पूजा-अर्चना की। सामूहिक करवा चौथ पूजन में मुख्य रूप से श्रीमती सत्या देवी, सोनू नोतनानी, भावना, काजल, वैशाली, संगीता नोतनानी, लता महेश्वरी, दिव्या, संजना, दिवा चेतवानी, पायल नोतनानी आदि मंडली की सभी महिलाएँ शामिल रहीं। सभी ने एक-दूसरे को पर्व की बधाई देते हुए बड़ों का आशीर्वाद लिया।

0 टिप्पणियाँ