google.com, pub-6037649116484233, DIRECT, f08c47fec0942fa0 लक्ष्य तय कर निरंतर प्रयास करने वाले युवा ही रचते हैं इतिहास: योगेंद्र उपाध्याय

Ad


 



https://www.effectivegatecpm.com/q2tv7gwrg?key=e8b5e8428d9526a2e8164b7c0d00476c

Breaking News
Loading...

लक्ष्य तय कर निरंतर प्रयास करने वाले युवा ही रचते हैं इतिहास: योगेंद्र उपाध्याय

 लक्ष्य तय कर निरंतर प्रयास करने वाले युवा ही रचते हैं इतिहास: योगेंद्र उपाध्याय



आगरा कॉलेज में करियर काउंसलिंग सत्र में उमड़ा युवाओं का हुजूम, उच्च शिक्षा मंत्री ने बढ़ाए हौसले


आगरा। उत्तर भारत के प्रमुख शिक्षा का केंद्र कहे जाने वाले ऐतिहासिक आगरा कॉलेज में  युवाओं के सपनों को नई उड़ान देने के लिए एक विशेष करियर काउंसलिंग और प्रेरणादायक सत्र का आयोजन किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर सत्र का शुभारंभ किया और उपस्थित हजारों छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज का युवा न सिर्फ देश का भविष्य है, बल्कि आत्मनिर्भर भारत का मुख्य आधार स्तंभ भी है। कैबिनेट मंत्री ने अपने संबोधन में युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा जीवन में एक ऊंचे लक्ष्य का निर्धारण करना जितना जरूरी है उससे कहीं अधिक जरूरी उस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए बिना थके, बिना रुके निरंतर प्रयास करना है। असफलताएं केवल आपके मार्ग की बाधाएं हैं, मंजिल नहीं। उन्होंने कॉलेज के गौरवशाली इतिहास को याद करते हुए युवाओं से आह्वान किया कि वे अपनी ऊर्जा का सही दिशा में उपयोग करें और राष्ट्र निर्माण में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान दें।

 *युवाओं के करियर को सही दिशा देना सरकार की प्राथमिकता*

उच्च शिक्षा मंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में युवाओं को रोजगारपरक शिक्षा और बेहतर करियर के अवसर प्रदान करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। सेवा संकल्प अभियान के जरिए सरकार का प्रयास है कि हर युवा की प्रतिभा को पहचान कर उसे सही मंच और सही मार्गदर्शन दिया जा सके।

*काउंसलिंग सत्र में विशेषज्ञों ने दिए करियर के टिप्स*

कार्यक्रम के दौरान केवल प्रेरणादायक भाषण ही नहीं हुए बल्कि विभिन्न क्षेत्रों से आए करियर विशेषज्ञों ने युवाओं को आधुनिक दौर के नए करियर विकल्पों, डिजिटल स्किल्स और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के अचूक मंत्र भी दिए। विशेषज्ञों की बातें सुनकर छात्रों का उत्साह देखते ही बनता था।

*आगरा कॉलेज प्रबंधन ने जताया आभार*

सत्र के समापन पर आगरा कॉलेज के प्राचार्य और प्रबंधन तंत्र ने मुख्य अतिथि योगेंद्र उपाध्याय को स्मृति चिह्न भेंट कर उनका स्वागत व आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में कॉलेज के प्रोफेसर स्थानीय जनप्रतिनिधि और भारी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान पूरा परिसर भारत माता की जय' और युवाओं के उत्साह भरे नारों से गूंज उठा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ