google.com, pub-6037649116484233, DIRECT, f08c47fec0942fa0 गांधी जयंती के अवसर पर बल्केश्वर वार्ड 91 के सफाई नायकों का हुआ सम्मान

Ad


 



https://www.effectivegatecpm.com/q2tv7gwrg?key=e8b5e8428d9526a2e8164b7c0d00476c

Breaking News
Loading...

गांधी जयंती के अवसर पर बल्केश्वर वार्ड 91 के सफाई नायकों का हुआ सम्मान

 गांधी जयंती के अवसर पर बल्केश्वर वार्ड 91 के सफाई नायकों का हुआ सम्मान



स्वच्छता ही सेवा और स्वास्थ्य का मूल मंत्र पर चलाया सफाई अभियान: पार्षद मुरारी लाल गोयल


आगरा। गांधी जयंती के अवसर पर वार्ड 91 बल्केश्वर के सभी सफाई कर्मचारियों को फूल माला और पटका पहनकर सम्मान किया गया साथ स्वच्छता अभियान भी चलाया गया। इस अवसर पर समाजसेवी पार्षद मुरारी लाल गोयल पेंट वालों ने कहा कि स्वच्छता ही सेवा और स्वास्थ्य का मूल मंत्र है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर शहर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान विभिन्न स्थानों पर साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। साथी सभी सफाई नायकों का सम्मान किया गया।

सफाई नायकों में सेनेटरी इंस्पेक्टर रचना गुप्ता, दीपक चौहान, रजत, सौरभ, चंचल, प्रीतम सिंह, आकाश, रॉकी, रेखा, प्रमोद, सूरज, ऋषभ, लकी, अंशु आदि सफाई मित्रों का सम्मान हुआ। कार्यक्रम में विश्वनाथ भारद्वाज, मयंक खंडेलवाल, मीनाक्षी शर्मा, देवेंद्र चौहान, कोमल बरेजा, गुरदास लालवानी, विनय अग्रवाल, विमल जैन, आकाश शुक्ला, संजय अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ