google.com, pub-6037649116484233, DIRECT, f08c47fec0942fa0 फेम ने उठाई त्यौहारी सीजन में रेजगारी के अभाव की समस्या; गवर्नर को लिखा पत्र

Ad


 



https://www.effectivegatecpm.com/q2tv7gwrg?key=e8b5e8428d9526a2e8164b7c0d00476c

Breaking News
Loading...

फेम ने उठाई त्यौहारी सीजन में रेजगारी के अभाव की समस्या; गवर्नर को लिखा पत्र

 फेम ने उठाई त्यौहारी सीजन में रेजगारी के अभाव की समस्या; गवर्नर को लिखा पत्र



आगरा। फेडरेशन ऑफ़ आल इंडिया व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह सोबति ने रिजर्व बैंक के गवर्नर संजय मल्होत्रा को एक पत्र लिखकर व्यापार में आ रही समस्या की ओर उनका ध्यान आकर्षित किया है। जिसमें आगामी त्यौहार एवं त्योहार के बाद शादी विवाह का सीजन आने वाला है और वर्तमान में 1, 2, 5, 10 एवं 50 के नोट एवं 1, 2, 5, 10 के सिक्कों का बाजार में अभाव है और इससे छोटे दुकानदारों को व्यापार करने में परेशानी आ रही है। प्रदेश अध्यक्ष ने रिजर्व बैंक गवर्नर से अनुरोध किया है कि इस समस्या के ऊपर विचार कर बाजार में छोटे नोट एवं सिक्कों की उपलब्धता सुनिश्चित कराई जाए। वहीं फेम आगरा के जिला महामंत्री ब्रजेश पंडित ने भी उक्त रेज़गारी की समस्या के ऊपर अपनी चिंता जताई है एवं फेम के प्रदेश अध्यक्ष द्वारा इस समस्या के समाधान के लिए उठाए गए कदम के लिए धन्यवाद दिया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि फेम द्वारा उठाई गई इस समस्या का रिजर्व बैंक के गवर्नर संजय मल्होत्रा शीघ्र समाधान करेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ