गिरजा शंकर शर्मा के पिता के निधन पर पत्रकार जगत और शुभचिंतकों में शोक की लहर
आगरा। दैनिक समाचार पत्र जनसंदेश टाइम्स के वरिष्ठ पत्रकार एवं भगवान श्री परशुराम चौक, आगरा के संयोजक गिरजा शंकर शर्मा के पूज्य पिताजी स्वर्गीय श्री प्रेम नारायण शर्मा जी (लंबरदार) का विगत रविवार को प्रातः निधन हो गया। गिरजा शंकर शर्मा ने बताया कि वह करीब 84 वर्ष के थे और उन्हें कोई बीमारी आदि परेशानी नहीं थी। अचानक ही वह हम सभी को छोड़कर चले गए। उनके पिता के निधन के समाचार से आगरा के पत्रकार जगत एवं उनके शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई। पिछले कुछ वर्षों से वह यहां सेंट्रल पार्क, आवास विकास कॉलोनी में निवास कर रहे थे। उनका पैतृक निवास- ग्राम उधन्नपुरा (जैतपुर कलां), तहसील बाह, आगरा है। पूज्य पिताजी ने अपने पीछे शिव शंकर शर्मा, गिरिजा शंकर शर्मा (पुत्र), जगदीश नारायण शर्मा (भाई), जुगल किशोर शर्मा, अनिल किशोर शर्मा, सुमित नारायण शर्मा, राकेश शर्मा, भगवान दास शर्मा, विमलेश शर्मा, अवध किशोर शर्मा, अजीत किशोर शर्मा, राजेश शर्मा (भतीजे), अजय कुमार शर्मा, सुनील कुमार शर्मा, अनुराग शर्मा, अमित शर्मा, अंकित शर्मा, आर्यन शर्मा (नाती) आदि शोकाकुल भरा-पुरा परिवार छोड़ा है।
वरिष्ठ पत्रकार गिरजा शंकर शर्मा के पूज्य पिताजी के निधन पर ताज प्रेस क्लब अध्यक्ष मनोज मिश्रा, विनोद भारद्वाज गुरु (स्वराज्य), पीयूष शर्मा, देश दीपक तिवारी, आदर्श नंदन गुप्ता, ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन जिलाध्यक्ष विष्णु सिकरवार, केपी सिंह, अजेन्द्र चौहान अज्जू, कृष्ण गोपाल शर्मा, शरद शर्मा, मनोज गोयल, अरविंद सिंह, विपिन शर्मा, दिलीप सुराना, मनीष भारद्वाज, वीरेंद्र गोस्वामी, अमोल दीक्षित, वीरेंद्र मित्तल, लवी किशोर, दिलीप लक्ष्मी नारायण, अमित लवानियां, चतुर्भुज तिवारी, पंकज जैन, विकास मित्तल, मयंक अग्रवाल, कपिल गौतम, दीपक राज, मुकेश गुप्ता, बृजेश शर्मा, यतेंद्र भारद्वाज, राजकुमार मीना, फरहान खान, एमडी खान, सत्येंद्र पाठक, अमिताभ गुप्ता, अजहर उमरी, अजय शर्मा, ब्रजेश शर्मा, संजीव शर्मा, नीरज शर्मा, दिलीप लक्ष्मी नारायण, आदि पत्रकारों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।



0 टिप्पणियाँ