google.com, pub-6037649116484233, DIRECT, f08c47fec0942fa0 भव्य फूल बंगले में विराजमान हुईं केला मैया, भक्तों ने किए दर्शन

Ad

Breaking News
Loading...

भव्य फूल बंगले में विराजमान हुईं केला मैया, भक्तों ने किए दर्शन

 भव्य फूल बंगले में विराजमान हुईं केला मैया, भक्तों ने किए दर्शन



भजन संध्या में भक्ति रस से सराबोर हुए श्रद्धालु, जयकारों से गूंजा परिसर


आगरा। मां केला मैया के आशीर्वाद से बिजलीघर स्थित श्रीराम गेस्ट हाउस में मां का भव्य दरबार सजाया गया, आकर्षक फूल बंगले में विराजमान मां के दिव्य स्वरूप ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। मां के दर्शन के लिए भक्तों का तांता लगा रहा। श्रद्धालुओं ने भावपूर्वक शीश नवाकर मां का आशीर्वाद प्राप्त किया और अपने जीवन को धन्य बनाया। कार्यक्रम में पंडित नीरज दुबे ने विधि-विधान के साथ मंत्रोच्चार कर पूजा-अर्चना संपन्न कराई। इसके पश्चात प्रमोद बंसल एंड पार्टी के कलाकारों ने एक से बढ़कर एक मनमोहक भजनों की प्रस्तुति दी।

मां की भेंटों और भक्ति गीतों पर श्रद्धालु भावविभोर होकर झूम उठे। पूरा वातावरण मां की भक्ति, श्रद्धा और जयकारों से भक्तिमय हो गया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से राजकुमार खंडेलवाल, प्रमोद खंडेलवाल, राजपाल यादव, नितिन गुप्ता, दीपक खरे, समाजसेवी श्याम भोजवानी, मोनू भाटिया, अनुज, नितिन एवं संजय अग्रवाल सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ