google.com, pub-6037649116484233, DIRECT, f08c47fec0942fa0 स्वर शिल्पकार का गायन सुरों के महोत्सव में बदला; अगली थीम 'बैंड बाजा बारात' घोषित

Ad

Breaking News
Loading...

स्वर शिल्पकार का गायन सुरों के महोत्सव में बदला; अगली थीम 'बैंड बाजा बारात' घोषित

 स्वर शिल्पकार का गायन सुरों के महोत्सव में बदला; अगली थीम 'बैंड बाजा बारात' घोषित



आगरा। संगीत की नई आवाज स्वर शिल्पकार द्वारा आयोजित मासिक गायन उत्सव इस बार होटल एचएच डब्ल्यू, आगरा में एक भव्य महोत्सव के रूप में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ ग्रुप की महिला सदस्यों द्वारा मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्प माला अर्पित करके किया गया। दीप प्रज्वलन के बाद ग्रुप एडमिन संतोष कुमार तिवारी एवं डॉ. शिवानी पाठक द्वारा एक सुमधुर भजन से मासिक गायन उत्सव की विधिवत शुरुआत हुई, भक्ति और संगीत के संगम ने पूरे हॉल को संगीतमय बना दिया। मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी अशोक चौबे (डीजीसी, रेवेन्यू) मौजूद रहे। उन्होंने स्वर शिल्पकार के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे मंच आगरा की संगीत प्रतिभाओं को नई पहचान देते हैं। विशिष्ट अतिथि अमितेष दीक्षित (होटल मैनेजर एवं सामाजिक कार्यकर्ता) भी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इस संगीतमय शाम में शहर के प्रतिष्ठित सिंगर्स ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में अमित पाठक, डॉ. शिवानी पाठक, अविनीश पाराशर, शिव कुमार शर्मा, मुकेश अग्रवाल, सुबोध गोयल, सुधीर कुमार सिंघल, आलोक चतुर्वेदी, हरिमोहन दिवाकर, विजय सिंह लोधी, दिनेश पचौरी, नन्द किशोर राजपाल, वी.पी. सदाना, प्रबीर गांगुली, विशाल शर्मा, जी.एस. चौहान,  रुपेश मल्होत्रा, राजू सक्सेना, प्रदीप वर्मा, श्वेता वर्मा, विकास जैन, सूरज शिवहरे, एस.एम. गौतम, नीलेश लाल, गौरव श्रीवास्तव, शोभनी गुप्ता, अनिल कुमार मिश्रा, दर्शन लाल अरोरा, अंकिता गुप्ता, रचना अग्रवाल एवं मोनिका तिवारी सभी ने अपनी प्रस्तुतियों से कार्यक्रम को भव्य एवं शानदार बना दिया। बी.के. श्रीवास्तव, अनु जैन, ममता पराशर भी उपस्थित रहे। 

ये पूरा कार्यक्रम फेसबुक लाईव पर भी चलता रहा, जिसे देश विदेश के हजारों दर्शकों ने घर बैठे देखा और सराहा। अंत में स्वर शिल्पकार टीम के को-एडमिन शेखर बाजपेई एवं राकेश पाण्डे द्वारा अगली थीम की घोषणा की गई। टीम ने बताया कि अगला मासिक गायन उत्सव 'बैंड बाजा बारात' थीम पर होगा, जिसमें शादी-विवाह के नगमों का तड़का लगेगा। ग्रुप एडमिन संतोष कुमार तिवारी ने मुख्य अतिथि अशोक चौबे सहित सभी अतिथियों, कलाकारों और फेसबुक लाईव दर्शकों का हृदय से आभार व्यक्त किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ