google.com, pub-6037649116484233, DIRECT, f08c47fec0942fa0 लोहामंडी पुलिस ने दबोचा 39 मुकदमों का आरोपी जिलाबदर अपराधी अली शेर

Ad


 



https://www.effectivegatecpm.com/q2tv7gwrg?key=e8b5e8428d9526a2e8164b7c0d00476c

Breaking News
Loading...

लोहामंडी पुलिस ने दबोचा 39 मुकदमों का आरोपी जिलाबदर अपराधी अली शेर

 लोहामंडी पुलिस ने दबोचा 39 मुकदमों का आरोपी जिलाबदर अपराधी अली शेर



आगरा। जिला बदर (निष्कासन) की अवधि पूरी होने से पहले ही शहर में दाखिल हुए 39 संगीन मुकदमों के शातिर बदमाश अली शेर को लोहामंडी थाना पुलिस ने धर दबोचा है। आरोपी पर गुंडागर्दी नियंत्रण अधिनियम (गुंडा एक्ट) के आदेशों का उल्लंघन करने का नया मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, कबीरकुंज निवासी अली शेर को जिला प्रशासन द्वारा आपराधिक गतिविधियों के चलते जिले की सीमा से बाहर रहने का आदेश दिया गया था। छह महीने की इस पाबंदी के अभी पूरे नहीं होने के बावजूद, आरोपी चुपचाप शहर में लौट आया था। बुधवार रात गश्त और चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि बिलोचपुरा पुलिया चौकी क्षेत्र के मोतीकुंज (लोहामंडी) के पास एक संदिग्ध व्यक्ति मौजूद है। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी मोतीकुंज और आलमगंज चौकी प्रभारी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम के साथ इलाके की घेराबंदी कर ली। चेकिंग के दौरान जब शख्स की पहचान की गई, तो वह जिला बदर अपराधी अली शेर निकला। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि प्रतिबंधित अवधि के दौरान शहर की सीमा में प्रवेश करने पर आरोपी के खिलाफ लोहामंडी थाने में सुसंगत धाराओं में नया मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि वह मियाद पूरी होने से पहले किसके संरक्षण या किस मकसद से आगरा आया था।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ