श्रीमद्भागवत कथा: देख सुदामा की दीन दसा करुणा करके करुणानिधि रोये...
आगरा। जगनेर रोड स्थित नरीपुरा के ओम मंगलम सेवा सदन में भागवत कथा में विश्राम दिवस पर कथा व्यास श्रद्धेय पं लोकेश कृष्ण शास्त्री ने श्रीकृष्ण विवाह, जरासन्ध वध, सुदामा चरित्र और परीक्षित मोक्ष की मार्मिक कथाओं का रसपान भक्तों को कराया और भागवत जी की कथा के सात दिन का सार बता कर भक्तों को प्रभु भक्ति से जुड़ने का संदेश दिया। प्रभु की भक्ति ही एक मात्र सहारा है जो इस संसार सागर से पार लगा सकती है। कथा के उपरांत सभी भक्तों ने व्यास जी का और भागवत का पूजन किया। परीक्षित श्रीमती बेबी, मुकेश चंद्र मित्तल, नवीन मित्तल, समाजसेवी श्याम भोजवानी, भाजपा नेता महेश शर्मा, बृजमोहन गोयल, राजेश कुमार शर्मा, सतीश मित्तल, ब्रजमोहन मित्तल एवं राम अवतार, मीनू, शुशीला, आकृति, वामिका एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।





.jpeg)



0 टिप्पणियाँ