यूपीआई पेमेंट चार्ज पर 15 अक्टूबर को प्रदेश भर में मनाया जाएगा 'काला दिवस'
व्यापारियों की समस्याओं पर 10 को हर जिले में देंगे ज्ञापन, व्यापार मंडल की प्रांतीय बैठक में ऐलान
आगरा। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की प्रांतीय बैठक इटावा में प्रदेश अध्यक्ष की मौजूदगी में सम्पन्न हुई। बैठक में सभी जिलों से आये जिलाध्यक्ष, महानगर अध्यक्ष व पदाधिकारियों ने व्यापारियों को आ रही मूलभूत समस्याओं से अवगत कराया। प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा ने सभी पदाधिकारियों को भरोसा दिलाया कि सभी की समस्याओं का समाधान कराया जाएगा 10 अक्टूबर को यूपी के सभी जिलों में जिला अधिकारी को समस्याओं का ज्ञापन सौंपा जाएगा। 15 अक्टूबर को यूपी के समस्त जिलों में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल काला दिवस मनाएगा, अगर जरूरत पड़ी तो आगे के लिए आंदोलन भी किया जायेगा। आगरा से आगरा व्यापार मंडल के अध्यक्ष व प्रदेश में वरिष्ठ उपाध्यक्ष टी एन अग्रवाल ने बैठक में संबोधित करते हुए कहा कि व्यापारियों का उत्पीड़न या अनावश्यक टैक्स की वसूली नहीं होने देंगे इसके लिए चाहे सरकार हो या शासन सभी का विरोध करेंगे पर व्यापारियों के ऊपर किसी तरह का अन्याय नहीं होने देंगे।
*बैठक में इन मुद्दों पर चर्चा हुई:-*
1- मंडी सिमटी में ई ट्रैकिंग गेट पास को पूर्णत समाप्त किया जाएं।
2-जीएसटी में त्रिवार्षिक रिटर्न व सालाना रिटर्न की सीमा 5 करोड़ से बढ़ा कर 10 करोड़ की जाएं अथवा 40 लाख सालाना बिक्री वालों पर नोटिस की प्रक्रिया से छूट मिले और ई वे बिल की सीमा 50 हजार से बढ़ा कर 2 लाख की जाएं।
3- व्यापारियों पर एस आई बी की छापेमारी बंद की जाए tds व TCS की जटिलता समाप्त की जाएं।
4- यूपी आई पर 2000 हजार या अधिक ट्रांजेक्शन पर कोई चार्ज ना ली जाएं।
5- मेडिकल स्टोर पर फार्मेसिस्ट की अनिवार्यता समाप्त की जाएं।
6- राज्य सभा व विधान परिषद के स्नातक के चुनाव में व्यापारियों को भी सीट दी जाएं।
7- जीएसटी रजिस्टर्ड व्यापारियों को अस्पतालों में कैशलेश इलाज की सुविधा दी जाएं।
8-दैवीय आपदाओं वाले व्यापारियों को राहत राशि दी जाएं।।
9- खाद्य सुरक्षा के अधिकारियों पर नकेल कसी जाएं।
10- नगर निगम- नगर पालिका - नगर परिषद में जलकर सीवर कर सव कर में बेतहाशा वृद्धि पर रोक लगाई जाए।
सभी समस्याओं के समाधान के लिए अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा ने 10 अक्टूबर को यूपी के सभी जिलों में जिला अधिकारी को ज्ञापन व 15 अक्टूबर को काला दिवस मनाया जाएगा के साथ बैठक कर समापन हुआ। आगरा से टी एन अग्रवाल, राकेश बंसल बैठक में उपस्थित रहे।





.jpeg)



0 टिप्पणियाँ