google.com, pub-6037649116484233, DIRECT, f08c47fec0942fa0 महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रसेन वाटिका-बल्केश्वर में होगा विशाल एकता महायज्ञ

Advertisement

Ad


 



https://www.effectivegatecpm.com/q2tv7gwrg?key=e8b5e8428d9526a2e8164b7c0d00476c

Breaking News
Loading...

महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रसेन वाटिका-बल्केश्वर में होगा विशाल एकता महायज्ञ

 महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रसेन वाटिका-बल्केश्वर में होगा विशाल एकता महायज्ञ



विशाल एकता महायज्ञ से सामाजिक एकता, सद्भाव व भाईचारे का होगा प्रसार: पार्षद मुरारी लाल गोयल


आगरा। अग्रकुल प्रवर्तक और समाजवाद के प्रणेता महाराजा अग्रसेन ने अग्रवंशियों को अपनेपन के धागे से एक सूत्र में जोड़ने और उन्हें स्वावलंबी बनाने के लिए एक रुपया एक ईंट का नारा दिया था। आज उन्हीं से प्रेरणा ग्रहण कर उन्हीं की जयंती के अवसर पर अग्रवंश एकता समिति के तत्वावधान में बल्केश्वर क्षेत्र के समाजसेवी अग्रवाल पार्षदों और सेवाभावी अग्रवंशियों द्वारा एक अनूठी पहल बल्केश्वर क्षेत्र में की जा रही है। मंगलवार को अतिथिवन स्थित वाटरवर्क्स में आयोजन की  विस्तृत जानकारी प्रदान करते हुए अग्रवंश एकता समिति द्वारा कार्यक्रम का आकर्षक पोस्टर विमोचन करके जारी किया गया। कार्यक्रम के मुख्य संयोजक  समाजसेवी पार्षद मुरारी लाल गोयल पेंट वालों ने बताया कि महाराजा अग्रसेन जयंती पर 11 अक्टूबर को बल्केश्वर आईटीआई के सामने स्थित अग्रसेन वाटिका में सुबह 10:30 बजे से विशाल एकता महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस विशाल एकता महायज्ञ से बल्केश्वर सहित पूरे आगरा में सामाजिक एकता, सद्भाव और भाईचारे का प्रसार होगा।

पूर्व पार्षद ताराचंद मित्तल 'तोती भाई' ने बताया कि एक मुट्ठी चावल के साथ अग्रवंशी परिवारों को एकता महायज्ञ में सहभागिता के लिए घर घर जाकर आत्मीय निमंत्रण दिया जाएगा। हमारी कोशिश अधिक से अधिक अग्रवंशियों को एकता महायज्ञ से जोड़ने की रहेगी। पार्षद श्रीमती पूजा बंसल, पार्षद हरिओम बाबा और पार्षद पति पूर्व मंडल अध्यक्ष गिर्राज बंसल ने संयुक्त रूप से बताया कि विश्व शांति और विश्व कल्याण के साथ बल्केश्वर क्षेत्र के 1100 अग्रवंशी परिवारों को एक सूत्र में जोड़ने के लिए यह अनूठी पहल की जा रही है। उन्होंने कहा कि महायज्ञ में प्रयुक्त होने वाली समिधा और उस समिधा से निकलने वाली सुगंध अग्रवंशियों के तन, मन जीवन को स्वास्थ्य, खुशहाली, समृद्धि और नयी ऊर्जा के साथ-साथ एकता की शक्ति भी प्रदान करेगी। 

समाजसेवी श्रीमती सुमन गोयल, ममता सिंघल और श्रीमती नूतन अग्रवाल ने संयुक्त रूप से बताया कार्यक्रम के अंतर्गत अग्रवंशी प्रतिभाओं को अवसर प्रदान करने के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा। मुख्य यजमान गिरीश चंद्र बंसल ने सभी अग्रवंशियों से एकता महायज्ञ में सहभागिता करने की अपील की। इस दौरान बंगाली बाबू अग्रवाल, रमन अग्रवाल, हरिओम गोयल, शिव शंकर अग्रवाल 'शंभू', अवध गोयल,  कृष्ण कुमार अग्रवाल 'गुड्डू, रिंकू अग्रवाल, सचिन मित्तल, संध्या, बॉबी भाई भी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ