ठेका सफाई कर्मचारियों को मिलेंगे ईएसआई कार्ड, स्वास्थ्य सेवाओं का मिलेगा लाभ: विनोद इलाहाबादी
आगरा। सेवा प्रदाता द्वारा नियोजित सफाई श्रमिकों और उनके आश्रित परिवार को बीमारी में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ दिलवाये जाने के लिए कृत: संकल्पित उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ इन सेवा प्रदाता द्वारा नियोजित सफाई कर्मचारियों और उनके परिवारों को ई०एस०आई के दायरे में लाये जाने के नगर निगम अधिकारियों और सेवा प्रदाता के सहयोग से इन सफाई कर्मचारियों के ई०एस०आई कार्ड बनाकर आज नगर निगम में वितरित किये जायेंगे। ज्ञातव्य है कि नगर निगम के सेवा प्रदाता द्वारा नियोजित सफाई कर्मचारियों के ई०एस०आई कार्ड बनबाये जाने की उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद इलाहाबादी एवं उत्तर प्रदेशीय सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुन्दर बाबू चंचल निरन्तर माॅंग कर रहे थे। 27 नवम्बर 2025 से हड़ताल का नोटिस देने पर तत्कालीन नगर आयुक्त अंकित खण्डेलवाल, अपर नगर आयुक्त शिशिर कुमार, सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम और कर्मचारी नेता विनोद इलाहाबादी, श्याम कुमार करुणेश, सुन्दर बाबू चंचल, हरी बाबू वाल्मीकि, सन्तोष डागौर के मध्य हुई समझौता वार्ता में एक बिन्दु ई०एस०आई कार्ड बनबाये जाने पर भी सहमति बनी थी।
ईएसआई कार्ड बनवाने के लिए लगातार उक्त नगर निगम के नेता निगम अधिकारियों एवं अग्रवाल कंपनी के निरंतर संपर्क कर दबाव बना रहे थे इसी क्रम में मंगलवार को नगर आयुक्त एवं अपर नगर आयुक्त शिशिर कुमार से विनोद इलाहाबादी, सुन्दर बाबू चंचल, मनीष चौहान, शनी चौहान आदि मिले और ईएसआई कार्ड की जानकारी की जिस पर अपर नगर आयुक्त ने कहा कि आज नगर निगम में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा लाभार्थियों के लिए योजना का शिविर चल रहा है। उसमें प्रतीकात्मक पार्षद कक्ष संख्या 1/3/78/79 के आऊटसोर्सिंग सफाई मित्रों बांटे जाएंगे। वहीं कर्मचारी नेता विनोद इलाहाबादी और सुन्दर बाबू चंचल ने अन्य संवर्गो के सेवा प्रदाता द्वारा नियोजित कर्मचारियों के ई०एस०आई कार्ड शीघ्र बनाये जाने की भी नगर आयुक्त से माॅंग की है।





.jpeg)



0 टिप्पणियाँ