दरगाह बाबा कमाल खां उर्स का शुभारंभ, मांगी अमन चैन की दुआएं
मजार पर खेरागढ़ विधायक भगवान सिंह कुशवाहा ने पेश की चादर
आगरा। जगनेर रोड स्थित कमाल खां बाबा का बुधवार से उर्स शुरू हुआ। इस मुबारक मौके पर बाबा कमाल खां की मजार पर खेरागढ़ विधायक भगवान सिंह कुशवाहा ने चादर पेश की तथा चादर पेश कर अमन चैन की दुआएं की। खेरागढ़ विधायक ने फिता काटकर बाबा कमाल खा के उर्स का शुभारंभ किया। इस अवसर पर दरगाह शरीफ में फूल-मालाओं और इत्र से भव्य सजावट की गई साथ ही आकर्षक विद्युत सजावट की गई। बाबा के मजार पर सुबह से ही अकीदतमंदों का तांता लगा रहा, जो देर रात तक चला।
हिन्दू-मुस्लिम श्रद्धालुओं ने मजार पर मत्था टेक सुख-समृद्धि की मन्नत मांगी। इस अवसर पर जगह जगह भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमे सैकड़ों जायरीनों ने तबर्रुख ग्रहण किया। दोपहर करीब 11 बजे से चादर का सिलसिला शुरू हुआ। चादर के साथ साथ हार-फूल और तबर्रुक पेश किया गया। फातिहा पढ़ने के बाद देश में अमन-चैन की दुआएं की गई। उर्स के मौके पर मुख्य रूप से अध्यक्ष भोला ठाकुर, उपाध्यक्ष राकेश कुशवाह, मनोज नोतनानी, पार्षद अजय गोस्वामी, पवन कुशवाह, फरमान अली, फतेह सिंह, शंकर कुशवाह, अजय नोतनानी, अली मोहम्मद, दिनेश कुशवाह, नेक कुशवाह, नीरज लोधी, चंद्रभान कुशवाह, शंकर कुशवाह, भोला पंडित आदि आदि शामिल रहे।
दोपहर 2 बजे बाद आम लोगों की दरगाह पर आवाजाही शुरू हुई। बाबा कमाल खा पर हाजरी देने के लिए अकीदतमंद दूर-दूर से आते हैं। रात तक अकीदतमंदों का बाबा के आस्ताने मुबारक पर आने का क्रम बना रहा। ताजनगरी के धार्मिक स्थलों में प्रेम और भाईचारे की बुनियाद इतनी गहरी है कि एक तरफ दरगाह में सजदा ही दूसरी ओर मंदिर में पूजा की जाती है। दरगाह पर आने वाला हर जगह दरगाह में मन्नत के फूल चढ़ाना नहीं भूलता। सुलहकुल की नगरी में ऐसे कई स्थान है जहां सर्वधर्म समाज पहुंचता है। हिंदू रमजान में रोजा रखते हैं और मुस्लिम होली, दीपावली के इतजामों में सहयोग करते हैं।
*एक ही परिसर में दरगाह और मंदिर*
जगनेर रोड पर दरगाह कमाल खा परिसर में मंदिर है। यहां एक तरफ दरगाह बाबा कमाल खा की मजार तो दूसरी तरफ मंदिर है। वर्षों तक दरगाह में सेवादार ने अपने दादा द्वारा बताई गई बात बताते हैं कि दरगाह अकबर के शासनकाल में तामीर हुई थी। दरगाह में आने वाले अकीदतमंदों ने काफी निर्माण कार्य कराया।





.jpeg)



0 टिप्पणियाँ