बोले सो निहाल, सत श्री अकाल के जयकारों से गूंजा गुरुद्वारा परिसर
गुरुद्वारा गुरु का बाग, मधु नगर में श्री खंडा साहिब का भव्य उद्घाटन
आगरा। गुरुद्वारा गुरु का बाग, मधु नगर में सिख धर्म के पवित्र प्रतीक निशान श्री खंडा साहिब का भव्य उद्घाटन गुरु महाराज की अरदास के साथ श्रद्धापूर्वक किया गया। इस दौरान संगत ने उत्साह के साथ 'बोले सो निहाल, सत श्री अकाल' के जयकारे लगाए, जिससे पूरा गुरुद्वारा परिसर भक्तिमय हो उठा। अरदास के उपरांत संगत ने सरबत के भले की कामना की तथा गुरु महाराज से सभी के सुख-शांति और चढ़दी कला की प्रार्थना की। कार्यक्रम में गुरु रूप संगत एवं प्रबंधक कमेटी की ओर से सेवा एवं व्यवस्थाएं संभाली गईं। गुरु सेवक श्याम भोजवानी ने कहा, 'निशान साहिब गुरु की पहचान और सिख मर्यादा का प्रतीक है, इसकी स्थापना से संगत में नई ऊर्जा और श्रद्धा का संचार हुआ है।

0 टिप्पणियाँ