रक्तदान शिविर में 150 यूनिट रक्त किया संग्रह
श्री हरिबोल सेवा समिति के रक्तदान शिविर में महिलाओं की रही सर्वाधिक भागीदारी
आगरा। श्री हरिबोल सेवा समिति की ओर से पितृपक्ष के अवसर पर ब्रज मोहन बंसल की स्मृति में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन सिविल लाइन्स स्थित फिट सेवन जिम पर किया गया। शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि समाजसेवी गौरव बंसल, संस्थापक भोलानाथ अग्रवाल एवं चेयरमैन दिनेश बघेल ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम संयोजक केशव अग्रवाल व यश सारस्वत ने कहा कि रक्तदान किसी जरूरतमंद व्यक्ति का जीवन बचाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। दुर्घटना, गंभीर बीमारी, ऑपरेशन एवं अन्य आपात परिस्थितियों में रक्त की आवश्यकता पड़ती है। ऐसे में स्वैच्छिक रक्तदान के माध्यम से जरूरतमंदों को समय पर रक्त उपलब्ध कराया जा सकता है। उन्होंने लोगों से नियमित रूप से रक्तदान करने के लिए आगे आने का आह्वान किया।
महामंत्री विक्की गर्ग व महिला अध्यक्ष सीमा सिंघल ने कहा कि रक्तदान महादान है, क्योंकि हमारे द्वारा दिया गया रक्त किसी अनजान व्यक्ति के जीवन को बचाने में उपयोगी हो सकता है। शिविर में लोगों ने उत्साहपूर्वक स्वैच्छिक रक्तदान किया। इस दौरान कुल 150 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। रक्तदान करने वालों में महिलाओं की भागीदारी सर्वाधिक रही। शिविर के दौरान उपस्थित लोगों को रक्तदान के साथ-साथ देहदान और नेत्रदान के लिए भी प्रेरित किया गया। इस अवसर पर गोपाल बंसल, सपना अग्रवाल, पूजा जैन, प्रियंका, शिवानी, सीमा अग्रवाल, मेहर, रजनी, पूजा राधे, मुस्कान आदि मौजूद रहे।





.jpeg)



0 टिप्पणियाँ