google.com, pub-6037649116484233, DIRECT, f08c47fec0942fa0 T20 WC में वेस्टइंडीज ने अंग्रेजों को पटका

Ad



https://www.effectivegatecpm.com/q2tv7gwrg?key=e8b5e8428d9526a2e8164b7c0d00476c

Breaking News
Loading...

T20 WC में वेस्टइंडीज ने अंग्रेजों को पटका

 T20 WC में वेस्टइंडीज ने अंग्रेजों को पटका

                 ENG vs WI: शेरफेन रदरफोर्ड के तूफान के बाद चला गेंदबाजों का जादू,



मुंबई:
 टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाईवोल्टेज मैच में वेस्टइंडीज की टीम ने इंग्लैंड को 30 रनों से हरा दिया है। इस मैच में वेस्टइंडीज ने 6 विकेट खोकर 196 रन का स्कोर टांगा था। जवाब में इंग्लैंड की टीम 166 रनों पर सिमट गई। इस मैच में शेरफेन रदरफोर्ड वेस्टइंडीज की जीत के हीरो बने जिन्होंने तेज तर्रार फिफ्टी ठोकी। वहीं इसके बाद वेस्टइंडीज के स्पिन गेंदबाजों ने इंग्लैंड को इस स्कोर तक पहुंचने से रोक लिया। इस टूर्नामेंट में ये वेस्टइंडीज की लगातार दूसरी जीत है।

शेरफेन रदरफोर्ड ने खेली तेज तर्रार पारी

इससे पहले, शेरफेन रदरफोर्ड के नाबाद 76 रन की मदद से वेस्टइंडीज ने खराब शुरूआत से उबरते हुए इंग्लैंड के खिलाफ 6 विकेट पर 196 रन बनाए। रदरफोर्ड ने 7 छक्कों और दो चौकों की मदद से 42 गेंद में नाबाद 76 रन बनाए। इससे पहले वेस्टइंडीज ने दस ओवर के बाद 79 रन पर चार विकेट गंवा दिए थे।

आखिरी 10 ओवर में बने 117 रन

आखिरी 10 ओवर में 117 रन बने। रदरफोर्ड ने पांचवें विकेट के लिये रोवमैन पॉवेल (14) के साथ 51 रन की साझेदारी की। इसके बाद पूर्व कप्तान जैसन होल्डर ( 17 गेंद में चार छक्कों, एक चौके की मदद से 33 रन ) के साथ छठे विकेट के लिये 32 रन जोड़े। टेस्ट कप्तान रोस्टन चेस ने चौथे नंबर पर उतरकर 34 रन बनाये। होल्डर ने आखिरी ओवरों में सैम कुरेन को एक ही ओवर में तीन छक्के लगाए।

होल्डर ने लगाए लंबे छक्के



रदरफोर्ड को 18वें ओवर में आदिल रशीद ने जीवनदान दिया था। होल्डर ने आतिशी पारी खेलकर रदरफोर्ड पर से दबाव कम किया। पिछले मैच में नेपाल के बल्लेबाजों से नसीहत पाने वाले रशीद ने मजबूती से वापिस की और 16 रन देकर दो विकेट चटकाए। वेस्टइंडीज की शुरूआत खराब रही और दो विकेट आठ रन पर ही गिर गए। कप्तान शाइ होप ने जोफ्रा आर्चर की गेंद पर कवर प्वाइंट पर टॉम बेंटोन को कैच थमाया जबकि कुरेन ने ब्रेंडन किंग को स्वीपर कवर में लपकवाया।

चेस ने पांचवें ओवर में विल जैक्स को लगातार तीन चौके लगाये जबकि शिमरोन हेटमायेर ने एक छक्का जड़ा। जैमी ओवर्टन ने 33 रन देकर दो विकेट चटकाए। उन्होंने हेटमायेर (23) का विकेट भी चटकाया जिन्होंने शॉर्ट फाइनल लेग पर कुरेन को कैच दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ