google.com, pub-6037649116484233, DIRECT, f08c47fec0942fa0 कलर्स ने अपने नवीनतम शो सुमन इंदौरी का फर्स्ट लुक जारी किया

Ad



https://www.effectivegatecpm.com/q2tv7gwrg?key=e8b5e8428d9526a2e8164b7c0d00476c

Breaking News
Loading...

कलर्स ने अपने नवीनतम शो सुमन इंदौरी का फर्स्ट लुक जारी किया

 


मौजूदा बदलती दुनिया में, जेठानी ने नई सास की भूमिका ले ली है कलर्स के नवीनतम शो, ‘सुमन इंदौरी’ ने इस कन्टेम्पररी ड्रामा में जान फूंक दी है यह शो देवरानी-जेठानी के पारंपरिक टकराव में स्ट्रीट-स्मार्ट फ्लेवर को भी शामिल कर रहा है जिसका उद्देश्य युवा दर्शकों को भी आकर्षित करना है मध्य प्रदेश के प्रमुख नगर इंदौर में स्थापित, यह कहानी एक नेकदिल लड़की सुमन के इर्द-गिर्द घूमती है सुमन को अनिच्छा से शहर के एक बाहुबली परिवार के चतुर राजनेता तीर्थ से शादी करनी पड़ती है जिसके बाद उसे एक बहू के रूप में अपनी नई भूमिका निभानी होगी लेकिन ससुराल में उसका सामना अपनी दबंग जेठानी देविका से होगा जो परिवार की मुखिया बनना चाहती है और सुमन को अपने पारिवारिक विरासत के लिए खतरा मानती है उत्साही सुमन के रूप में अश्नूर कौर, चालाक राजनेता तीर्थ के रूप में ज़ैन इमाम, और दबंग देविका के रूप में अनीता हसनंदानी अभिनीत, ‘सुमन इंदौरी’ भावनाओं, सत्ता संघर्ष और पारिवारिक टकरावों का दिलचस्प मिश्रण पेश करने का वादा करता है, जो ‘देवरानी-जेठानी’ के अनूठे रिश्ते पर एक नया दृष्टिकोण पेश करता है।

सुमन का किरदार निभाने को लेकर अपना उत्साह व्यक्त करते हुए अश्नूर कौर ने कहा मैं दर्शकों के समक्ष सुमन इंदौरी को पेश करते हुए बहुत खुश हूं! इस शो के साथ मैं 3 साल बाद टेलीविज़न पर वापसी कर रही हूं और मुझे लगता है कि यह शो इसके लिए परफेक्ट है और मैं इस शो को लेकर उत्साहित हूं एक ऐसी उत्साही चाट विक्रेता सुमन का किरदार निभाने का यह अनुभव रोमांचक है जिसकी ज़िंदगी में एक नाटकीय बदलाव आया है। इंदौर का प्रभावशाली माहौल भावनाओं और पारिवारिक दृष्टिकोणों के इस उतार-चढ़ाव भरे सफर के लिए एकदम सही पृष्ठभूमि है। हमारी शूटिंग के दौरान मुझे इस शहर से वाकई प्यार हो गया है इस शहर की जीवंतता और इसके निवासियों का उत्साह हमारे शो के हर सीन में साफतौर पर दिखाई देगा। मैं अपने दर्शकों के साथ इस रोमांचक सफर पर जाने के लिए उत्सुक हूं!

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ