google.com, pub-6037649116484233, DIRECT, f08c47fec0942fa0 सारेगामापा के लिए जैकी श्रफ अभिनीत वीडियो सीरीज़ सही जगह जज करो ने मचाई हलचल

Advertisement

Ad



https://www.effectivegatecpm.com/q2tv7gwrg?key=e8b5e8428d9526a2e8164b7c0d00476c

Breaking News
Loading...

सारेगामापा के लिए जैकी श्रफ अभिनीत वीडियो सीरीज़ सही जगह जज करो ने मचाई हलचल

 


हम सभी जज करते हैं - चाहे किसी पार्टी में किसी के पहनावे को लेकर अपनी राय देना हो या बाजू की टेबल पर बैठी कोई बेमेल जोड़ी हो, जाने-अनजाने में किसी को जज करना इंसानी स्वभाव में शामिल होता है। लेकिन कैसा रहे अगर हम अपने इस स्वभाव को थोड़ा पजिटिव रूप में ढाल लें? पेश है सबके फेवरेट जग्गू दादा जो अपने अनोखे अंदाज़ में यह संदेश देने सामने आए हैं। ज़ी टीवी ने अपने शो ‘सारेगामापा‘ के आने वाले सीज़न के लिए ‘सही जगह जज करो‘ नाम की अनोखी वीडियो सीरीज़ के लिए दिलकश और असली हीरो जैकी श्रफ को शामिल किया है। इन हल्के-फुल्के और मनोरंजक वीडियोज़ का मकसद लोगों को इस बात के लिए प्रोत्साहित करना है कि वो अपने जजमेंटल स्वभाव का सकारात्मक रूप से इस्तेमाल कर सकते हैं। इस शो के अफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर कंटेंस्टेंट्स के 50 से ज्यादा अडिशन वीडियोज़ में से सबसे होनहार कंटेस्टेंट्स को चुनने में मदद करने के लिए दर्शकों को आमंत्रित किया गया है। इसके जरिए दर्शकों को शुरुआत से ही इस शो का अभिन्न हिस्सा बनाया गया है।


जैकी श्रफ कहते हैं, ‘‘अरे यार, हम सब जज करते हैं चाहे किसी की सिंगिंग हो, ड्रेसिंग हो या किसी के चाय पीने का तरीका हो!  जब ज़ी टीवी ने लोगों के जज करने के स्वभाव को कुछ सही चीज, जैसे कि सारेगामापा की सबसे बेहतरीन आवाजों को चुनने में इस्तेमाल करने का आइडिया लाया, तो मैंने सोचा क्या मस्त विचार है! दर्शकों को अब इन 50 से ज्यादा अडिशन वीडियोज़ में से सबसे प्रबल दावेदारों को चुनने का मौका मिलेगा। यह दर्शकों को शामिल करने का सबसे मजेदार और शानदार तरीका है और मुझे यह बहुत पसंद आया।‘‘

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ