विज्ञान की धड़कन, नवाचार की पहचान
मिग्फ्रे साइंस एग्जिबिशन 2026: भविष्य का निर्माण, मिग्फ्रे की सही दिशा के साथ!
आगरा। किड्स वनस्थली पब्लिक स्कूल में साइंस एग्जिबिशन का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में डॉक्टर आर के चौहान (डायरेक्टर श्याम हॉस्पिटल), श्री वीरेंद्र कुमार मित्तल (जिलाध्यक्ष क्रीड़ा भारती आगरा, प्रदेश मंत्री बीजेपी प्रणित उत्तरप्रदेश व मिग्फ्रे ग्रुप चेयरमैन), मनीष कुमार मित्तल (डायरेक्टर मिग्फ्रे ग्रुप), डॉक्टर रीना जालान (को चेयरमैन मिग्फ्रे ग्रुप), डॉक्टर स्वाति चंद्रा (को डायरेक्टर मिग्फ्रे ग्रुप), ऋषि मित्तल (डिप्टी डायरेक्टर मिग्फ्रे ग्रुप),मिसेस नुपूर सिंघल (मिग्फ्रे अकादमिक डायरेक्टर), मिसेज निर्मल चौहान (ए वी एम डी प्रिंसिपल)मिसेज सुनैना नाथ (के वी पी एस प्रिंसिपल) सभी ने उपस्थित होकर बच्चों को ऊर्जान्वित किया।
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई, जिसके बाद मुख्य अतिथियों ने साइंस प्रदर्शनी का उद्घाटन पानी से दीप जलाकर , रिबन काटकर, सौप वाटर और टर्मरिक रिएक्शन आदि एक्सपेरिमेंट्स से किया।
छात्रों ने विभिन्न साइंस मॉडल्स और प्रोजेक्ट्स का प्रदर्शन किया, जिन्हें मुख्य अतिथियों ने सराहा और छात्रों को प्रोत्साहित किया।
मिग्फ्रे साइंस एग्जिबिशन की विजेता कक्षा प्रथम से अन्वी त्रिवेदी (के वी पी एस), कक्षा द्वितीय से अनिष्का (डी पी आई सी), कक्षा तीन से खुशबू (ए वी वी), कक्षा चार से आराध्या (ए वी एम डी), कक्षा पांच से शुभ ( डी पी आई सी), कक्षा छह से तनिष्का (ए वी वी), कक्षा सात से मोनिका (ए वी एम डी), कक्षा आठ से योग्यता (के वी पी एस), कक्षा नौ से लक्ष्मेंद्र (के वी पी एस), कक्षा ग्यारह से यश, देव,साक्षी, भूमि (ए वी वी) रहे। इन बच्चों ने अपनी प्रतिभा दिखाकर अपनी उड़ान को नए पंख दिए।
![]() |
| एंड |
श्री वीरेंद्र कुमार मित्तल जी ने कहा, "आज के इस साइंस एग्जिबिशन में छात्रों की प्रतिभा और नवाचार को देखकर बहुत खुशी हुई। यह आयोजन न केवल छात्रों के लिए बल्कि शिक्षकों और अभिभावकों के लिए भी प्रेरणादायक है। मैं सभी विजेताओं को बधाई देता हूं और आशा करता हूं कि वे अपने भविष्य में और भी उन्नति करेंगे।"
श्री मनीष कुमार मित्तल जी ने कहा, "आज के इस आयोजन ने साबित कर दिया है कि हमारे छात्रों में कितनी क्षमता है। मैं सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों को बधाई देता हूं। यह आयोजन छात्रों को साइंस के प्रति प्रेरित करने में मदद करेगा और उन्हें भविष्य के लिए तैयार करेगा।"
कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथियों ने छात्रों को पुरस्कार वितरित किए और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
स्कूल के प्रिंसिपल ने सभी का आभार व्यक्त किया और कहा कि इस तरह के आयोजन से छात्रों में साइंस के प्रति रुचि बढ़ती है।
कार्यक्रम का सफल संचालन विद्यालय सुपरवाइजर ममता बघेल ने किया l
कार्यक्रम में निशांत (ए वी वी), अतुल (ए वी एम डी), लक्ष्मी (ए वी पी वी), तान्या (डी पी आई सी) , कीर्ति , विशाल, पायल, प्रीति,दुर्गेश, रश्मि, प्रीति, पुष्पा, दीपिका, साधना, निशी, ऐनी, खुशबू, सोनम, सीमा, कीर्ति, वर्षा, राधा, कुमकुम, सोनिका, अंजू, नीलम, रिया,दीक्षा, प्रियंका, सभी शिक्षक शिक्षिकाओ ने मिलकर कार्यक्रम को सार्थक बनाने में भरपूर सहयोग किया l





.jpeg)

0 टिप्पणियाँ