एसआईआर के तहत पार्षद कंचन पवन बंसल वार्ड-87 में मतदाताओं को कर रहे जागरुक
-पार्षद कंचन पवन बंसल के प्रयासों से विधायक निधि से कर्मयोगी पार्क का होगा कायाकल्प, क्षेत्र में खुशी की लहर
आगरा। वार्ड नंबर 87 के अंतर्गत भूड़ का बाग, कर्मयोगी एवं कमला नगर क्षेत्र में पार्षद कंचन पवन बंसल द्वारा जोर-शोर से एसआईआर अभियान में निरंतर सहयोग करते हुए मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है। क्षेत्र के मतदाताओं को फॉर्म भरने में आ रही दिक्कतें और समस्या का निदान क्षेत्रीय पार्षद द्वारा खुद किया जा रहा है। विगत दिवस मतदाताओं कि परेशानी दूर करने के लिए कमला नगर, कर्मयोगी एनक्लेव के एसएस कान्वेंट स्कूल पर पार्षद कंचन पवन बंसल ने बीएलओ और पब्लिक के बीच जाकर मतदाताओं को जागरूक किया और उनकी परेशानी को दूर करने के लिए हर संभव प्रयास किया।
![]() |
| Advertisement |
वरिष्ठ समाज सेवी एवं पार्षद पति पवन बंसल ने बताया कि अपने सोसाइटी ऑफिस पर बैठकर परेशान हो रहे मतदाताओं को 6 नंबर फॉर्म और 8 नंबर फॉर्म दिए और उन्हें समझाया के फॉर्म को किस तरह से भरना है जो लोग कम पढ़े लिखे थे या फॉर्म भरने में असमर्थ थे उनको अपने सहयोगी संजय गुप्ता और मनोज गर्ग से उन लोगों के फॉर्म भरवाए।
उनके द्वारा क्षेत्र में लगातार देखा जा रहा है कि काफी समय से जो मतदाता अभी मतदान के कार्यक्रम से वंचित रह गए हैं वह जल्द से जल्द बिना किसी समस्या के अपना मतदान का काम पूरा करा लें। वहीं पवन बंसल ने बताया कि विगत दिवस कमला नगर के कर्मयोगी पार्क का सौन्दर्यकरण का शिलान्यास उत्तर विधानसभा के विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, बल्केश्वर मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह, पार्षद कंचन पवन बंसल के द्वारा किया गया है। पार्षद कंचन पवन बंसल के प्रयासों से विधायक निधि से पार्क के उद्धार के लिए हुए शिलान्यासइस से क्षेत्रीय जनता में काफी खुशी का माहौल है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता की किसी भी समस्या के लिए वह 24 घंटे उपलब्ध है एवं अभी क्षेत्र में काफी विकास कार्य कराए जाएंगे। एसआईआर के तहत मतदाता जागरूकता अभियान में पार्षद कंचन पवन बंसल के साथ मनोज गर्ग, संजय गुप्ता, अंकित बंसल, सुरेश राव आदि क्षेत्र के लोग लगे हुए हैं।





.jpeg)

0 टिप्पणियाँ