छात्र काव्या शर्मा ने 'बेस्ट ग्रीन इनोवेटर अवार्ड' जीतकर आगरा का नाम किया रोशन
आगरा। छात्रा काव्या शर्मा ने नेशनल एनवायरनमेंट यूथ पार्लियामेंट 2026 में 'बेस्ट ग्रीन इनोवेटर अवॉर्ड' जीतकर आगरा शहर का नाम रोशन किया है। यह राष्ट्रीय स्तर का कार्यक्रम स्टूडेंट फॉर डेवलपमेंट (एसएफडी) द्वारा आयोजित किया गया था, जिसमें देशभर से युवाओं ने भाग लिया। काव्या शर्मा, आयु 20 वर्ष, डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में बी.एस.सी. तृतीय वर्ष की छात्रा हैं और वह इस प्रतियोगिता में आगरा से चयनित होने वाली एकमात्र प्रतिभागी रहीं। उन्होंने महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के विपक्ष के रूप में अपनी प्रभावशाली प्रस्तुति दी तथा पर्यावरण अनुकूल मासिक धर्म उत्पादों के वैकल्पिक सुझाव प्रस्तुत किए, जो महिला स्वास्थ्य और जलवायु संरक्षण दोनों के लिए महत्वपूर्ण हैं। उनके इसी नवाचारी और जागरूक दृष्टिकोण के लिए उन्हें 'बेस्ट ग्रीन इनोवेटर अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया।





.jpeg)



0 टिप्पणियाँ