google.com, pub-6037649116484233, DIRECT, f08c47fec0942fa0 नगर निगम से डाकघर हटाने के विरोध में प्रवर डाक अधीक्षक आगरा मंडल को भेजा पत्र: विनोद इलाहाबादी

Ad



https://www.effectivegatecpm.com/q2tv7gwrg?key=e8b5e8428d9526a2e8164b7c0d00476c

Breaking News
Loading...

नगर निगम से डाकघर हटाने के विरोध में प्रवर डाक अधीक्षक आगरा मंडल को भेजा पत्र: विनोद इलाहाबादी

 नगर निगम से डाकघर हटाने के विरोध में प्रवर डाक अधीक्षक आगरा मंडल को भेजा पत्र: विनोद इलाहाबादी


आगरा। नगर निगम भवन से वर्षों पुराने डाकघर को हटाकर संजय प्लेस में समायोजित किये जाने का नगर निगम कर्मचारी संगठनों ने विरोध किया है। उत्तर प्रदेशीय सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुन्दर बाबू चंचल और उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद इलाहाबादी ने संयुक्त रूप से नगर निगम से डाकघर को हटाये जाने का विरोध किया है। उनके द्वारा डाकघर को न हटाये जाने के लिये इस सन्दर्भ में प्रवर डाक अधीक्षक आगरा मण्डल आगरा को एक पत्र भी भेजा गया है। पत्र में कहा गया है कि डाकघर को हटाये जाने से नगर निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों को ही दिक्कत नहीं हो रही है, बल्कि नगर निगम के आसपास के आम नागरिक भी इससे प्रभावित हुए हैं। क्योंकि संजय प्लेस में पहले से ही बहुत भार है। शीघ्र ही नगर निगम कर्मचारी समन्वय समिति का एक प्रतिनिधिमंडल प्रवर डाक अधीक्षक से मिलेगा। 

वहीं दूसरी ओर आगरा नगर निगम पेंशनर्स संघ ने डाकघर न हटाये जाने के विरोध स्वरूप मुख्य पोस्टमास्टर जनरल, उत्तर प्रदेश परिमण्डल सर्कल लखनऊ को पत्र भेजा है। संघ के महेन्द्र सिंह फौजदार, सतीश शर्मा, भगवान सिंह वर्मा, निर्भय सिंह आदि ने विरोध जताया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ