![]() |
| फोटो 1(वे टू लक्ष्य) |
मनीष भारद्वाज अमोल दीक्षित वे टू लक्ष्य आगरा 6/2/2026। आगरा गुरुवार को क्षेत्रीय श्री गांधी आश्रम के मंत्री एवं पूर्वांचल सांस्कृतिक सेवा समिति के अध्यक्ष शहर के प्रमुख समाजसेवी शंभूनाथ चौबे के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश मानवाधिकार कार्यकारी अध्यक्ष, न्यायमूर्ति राजीव लोचन मल्होत्रा एवं सदस्य, पूर्व डीजीपी ब्रजभूषण का अंगवस्त्र ओढ़ाकर स्वागत अभिनंदन किया गया। तत्पश्चात् उनके नेतृत्व में युवा अधिवक्ता संघ आगरा मंडल के द्वारा कमिश्नरी सभागार में आयोजित आयोग की जनसुनवाई के दौरान पहुंचकर मानवाधिकार संबंधी कानूनों का कड़ाई से पालन कराई जाने हेतु ज्ञापन दिया गया। युवा अधिवक्ता संघ के मंडल अध्यक्ष नितिन वर्मा के नेतृत्व में 50 अधिवक्ताओं ने उत्तर प्रदेश में बढ़ते हुए मानव अधिकार हनन पर चिंता जताते हुए मानव अधिकार रक्षा हेतु ज्ञापन दिया। ज्ञापन में आगरा में घटित दो घटनाओं का जिक्र करते हुए मानव अधिकार आयोग की धारा 18 सी के अंतर्गत दोनों पीड़ितों को आयोग के माध्यम से अंतरिम राहत प्रदान किए जाने हेतु ज्ञापन के माध्यम से मांग की। इस पर अध्यक्ष ने कहा कि प्रार्थना पत्र में 18 सी के अंतर्गत अंतरिम राहत की मांग नहीं की गई है प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज किए जाने हेतु आवेदन किया है पीड़ित के साथ अन्याय नहीं होगा। विधिक कार्यवाहियों के लिए रिपोर्ट प्राप्त होने के पश्चात आयोग कार्रवाई करेगा एक अन्य प्रकरण में भी एक पीड़ित व्यक्ति द्वारा थाना सिकंदरा की शिकायत दी गई जिसमें पीड़ित मनोज गिरी ने बताया की थाना सिकंदरा पुलिस बार-बार घर पर कभी दरोगा कभी सिपाही भेज कर परिजनों को परिजनों को परेशान कर रही है जबकि प्रकरण 138 न एक्ट के अंतर्गत सब जुडिस है।
स्वागत एवं ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से क्षेत्रीय श्री गांधी आश्रम के मंत्री एवं पूर्वांचल सांस्कृतिक सेवा समिति के अध्यक्ष शंभूनाथ चौबे, युवा अधिवक्ता संघ के मंडल अध्यक्ष नितिन वर्मा, मनोज गुर्जर, कृष्ण मुरारी महेश्वरी, नरेंद्र शर्मा, भारत सिंह, राजेंद्र प्रसाद, देव कुमार गौतम, अतुल कर्दम, सिकंदर सहेरा, रविंद्र कुमार, एसपी सिंह बघेल, वेद प्रकाश, निशांत सिंह, सुरेंद्र पाल सिंह, वीरेंद्र पाल, कृपाल सिंह, अजीत कुमार, सुरेंद्र राजपूत, अनिल दिक्षित आदि थे।
ताजगंज एडवोकेट एसोसिएशन ने शंभूनाथ चौबे के नेतृत्व में मानवाधिकार अध्यक्ष को दिया ज्ञापन

फोटो 2( दैनिक वे टू लक्ष्य)
मनीष भारद्वाज अमोल दीक्षित वे टू लक्ष्य आगरा। गुरुवार को आयुक्त सभागार, कमिश्नरी, आगरा में ताजगंज एडवोकेट एसोसिएशन ने क्षेत्रीय श्री गांधी आश्रम के मंत्री एवं पूर्वांचल सांस्कृतिक सेवा समिति के अध्यक्ष शंभूनाथ चौबे के नेतृत्व में राज्य मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति राजीव लोचन मल्होत्रा को ग्राम नगला पेमा व घड़ी बंगस की समस्या को लेकर ज्ञापन सौंपा गया एवं उनको अवगत कराया गया कि गांव नगला पेमा व घड़ी बंगस से थाना एकता काफी दूर है और ग्राम वासियों को पुलिस द्वारा सहायता मिलने में देरी होगी, उन्हें समय पर पुलिस सहायता नहीं मिल पाएगी। अधिवक्ताओं ने उनसे कहा कि इन ग्रामों को थाना ताजगंज में ही रखा जाए। इस पर मानव अधिकार अध्यक्ष द्वारा पुलिस आयुक्त से आख्या तलब की गई है।
ज्ञापन देने वाले अधिवक्ताओं में प्रमुख रूप से सर्वश्री उपाध्यक्ष नरेश कुमार पाराशर एडवोकेट, महासचिव कृपाल सिंह वर्मा एडवोकेट, कोषाध्यक्ष अजीत वर्मा एडवोकेट, नवनीत दीक्षित एडवोकेट, क्षेत्रीय श्री गांधी आश्रम के मंत्री समाजसेवी शंभूनाथ चौबे, नितिन वर्मा एडवोकेट आदि अधिवक्ता उपस्थित रहे।




.jpeg)



0 टिप्पणियाँ