देश की प्रतिष्ठित व ख्यातिलब्ध साहित्यिक संस्था 'साहित्य मंडल' श्री नाथद्वारा (राजस्थान) में पाटोत्सव ब्रजभाषा समारोह
- वरिष्ठ कवि व साहित्यकार डॉ. रामेन्द्र शर्मा 'रवि' को मिली 'ब्रजभाषा विभूषण' की मानद उपाधि
- 'साहित्य मण्डल' श्री नाथद्वारा (राजस्थान) ने किया आगरा के कवि रामेन्द्र शर्मा 'रवि' का सम्मान
आगरा। देश की प्रतिष्ठित व ख्यातिलब्ध साहित्यिक संस्था 'साहित्य मंडल' श्री नाथद्वारा (राजस्थान) ने विगत दिवस सम्पन्न पाटोत्सव ब्रजभाषा समारोह 2026 में ब्रजभाषा को समर्पित आगरा की साहित्यिक संस्था 'ब्रजभाषा काव्य मंच' के संस्थापक व अध्यक्ष डॉ. रामेन्द्र शर्मा 'रवि' को ब्रजभाषा साहित्य के क्षेत्र में अनुपम योगदान के लिए उनका अभिनंदन व सम्मान करते हुए 'ब्रजभाषा विभूषण' की मानद उपाधि से विभूषित किया है।
ज्ञातव्य है डाॅ. रामेन्द्र शर्मा 'रवि' विगत कई वर्षों से ब्रजभाषा काव्य मंच के माध्यम से देश के ब्रजभाषा और हिंदी साहित्य से जुड़े साहित्यकारों को एक मंच पर लाकर ब्रजभाषा की विभिन्न विधाओं के उत्थान व प्रचार-प्रसार में लगे हुए हैं। उनकी इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर शहर भर के साहित्यकारों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है।



.jpeg)

0 टिप्पणियाँ