प्रसिद्ध कथा व्यास पं. अमित नारायण जी के द्वारा किया जा रहा श्री शिव महापुराण कथा का सुंदर वर्णन
आगरा। खेरिया मोड़, पुलिस चौकी के पास श्री शिव महापुराण कथा का आयोजन प्रसिद्ध कथा वाचक पंडित अमित नारायण द्विवेदी जी के मुखारविंद से 20 फरवरी से 28 फरवरी किया जा रहा है। यह कथा सभी के सहयोग से की जा रही है, जिसमें पूजा के लिए यजमान के रूप में मिथिलेश ताराचंद अग्रवाल रहे। शनिवार को प्रसिद्ध श्री शिव महापुराण कथा वाचक पंडित अमित नारायण द्विवेदी द्वारा बताया गया शनिवार का प्रसंग शिवजी ज्योतिर्लिंग रूप में प्रकट हुए। आज दिनांक 22 फरवरी रविवार का प्रसंग ब्रह्मा जी द्वारा सभी सभी देवताओं का प्रादुर्भाव का वर्णन किया जाएगा।
कथा में प्रमुख रूप से अजय नोतनानी, अनुज दुबे, मनोज पाठक, अजय शर्मा, दीपक कुशवाह, धर्मेंद्र सुमित, ध्रुव सुमित शर्मा, मनीष खेत्रपाल, ललित, अनुराग शर्मा, आदित्य शर्मा, अखिल वर्मा, संजय जैन, सत्य प्रकाश, नीतू सोलंकी, सुशीला त्यागी, मनोज नोतनानी आदि भक्तगण एवं सहयोगी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


.jpeg)
.jpeg)

0 टिप्पणियाँ