google.com, pub-6037649116484233, DIRECT, f08c47fec0942fa0 सेवा संकल्प फाउंडेशन ने जरूरतमंदों के लिए लगाया रक्तदान शिविर, डॉ. संजीव वर्मा ने किया उद्घाटन

Ad


 



https://www.effectivegatecpm.com/q2tv7gwrg?key=e8b5e8428d9526a2e8164b7c0d00476c

Breaking News
Loading...

सेवा संकल्प फाउंडेशन ने जरूरतमंदों के लिए लगाया रक्तदान शिविर, डॉ. संजीव वर्मा ने किया उद्घाटन

 सेवा संकल्प फाउंडेशन ने जरूरतमंदों के लिए लगाया रक्तदान शिविर, डॉ. संजीव वर्मा ने किया उद्घाटन



आगरा। सामाजिक संस्था 'सेवा संकल्प फाउंडेशन' (एनजीओ) द्वारा वार्ड 29 के अंतर्गत ताजगंज क्षेत्र के नगला टीन, धांधुपुरा स्थित अंबेडकर चौपाल पर एक विशाल रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। यह शिविर समाज के गरीब, असहाय और जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लगाया गया था। शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में आगरा नगर निगम के नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजीव वर्मा उपस्थित रहे। वहीं, विशिष्ट अतिथि के तौर पर ताजगंज जोन के जेडएसओ राजीव बालियान एवं क्षेत्रीय पार्षद डॉ. गंगाराम माथुर ने शिरकत की। अतिथियों ने इस मानवीय प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है, जो किसी का जीवन बचा सकता है।

कार्यक्रम के आयोजक चौ. संतोष डागौर ने बताया कि संस्था लगातार समाज हित और पीड़ितों की मदद के लिए कार्य कर रही है। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य यही है कि किसी भी गरीब या असहाय व्यक्ति को रक्त की कमी के कारण परेशान न होना पड़े। रक्तदान शिविर को सफल बनाने में एनजीओ के सदस्य अमर सिंह, सर्वेश लोधे, अंकित चौहान, करन भाई और सुंदर सिंह आदि ने सक्रिय भूमिका निभाई। इसके साथ ही, अंबेडकर चौपाल के प्रबंधक व व्यवस्थापक रतन सिंह गौतम, कमल पिप्पल और उनकी पूरी टीम का व्यवस्थाओं को संभालने में बेहद सराहनीय सहयोग रहा। शिविर में स्थानीय युवाओं और गणमान्य लोगों ने बढ़-चढ़कर रक्तदान किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ