आगरा में कृभको द्वारा वृहद डीलर गोष्ठी का आयोजन
आगरा दिनांक 07 फरवरी 2026। आगरा में कृभको द्वारा एक वृहद डीलर गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में डॉ. तेजिंदर सिंह, संयुक्त महाप्रबंधक (विपणन) कृभको, नोएडा एवं जोनल मैनेजर (पूर्वी जोन) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
विशिष्ट अतिथियों के रूप में श्री ऋषिपाल सिंह राठौड़, राज्य विपणन प्रबंधक कृभको उत्तर प्रदेश तथा डॉ. मनीष चौहान, वरि.क्षेत्रीय प्रबंधक कृभको आगरा उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन प्रवेश कुमार सिंह, क्षेत्र प्रतिनिधि कृभको आगरा द्वारा किया गया। सर्वप्रथम उन्होंने प्रेम की नगरी आगरा में कृभको परिवार की ओर से सभी अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया। तत्पश्चात अतिथियों द्वारा गणेश भगवान की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
इसके उपरांत डॉ. मनीष चौहान वरि. क्षेत्रीय प्रबंधक,एवं प्रवेश कुमार सिंह द्वारा सभी अतिथियों को अंगवस्त्र एवं बुके भेंट कर सम्मानित किया गया।
विशिष्ट अतिथि डॉ. मनीष चौहान वरि. क्षेत्रीय प्रबंधक ने आगरा एवं अलीगढ़ मंडल से पधारे सभी डीलर्स को संबोधित करते हुए कृभको एवं के.एफ.एल. के व्यापार को बढ़ाने के विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा करते हुये डीलर्स को यह भी कहा गया कि व्यापार वढ़ाने के लिए उर्वरकों की अग्रिम प्लानिंग करनी चाहिए क्योंकि पीक सीजन में उपलब्धता मांग अनुरूप संभव नही होपाती l
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि श्री ऋषिपाल सिंह राठौड़ ने डीलर्स को भविष्य में कृभको एवं के.एफ.एल. द्वारा किए जाने वाले व्यापारिक सहयोग एवं पोस सेल (POS Sale) प्रणाली के महत्व के बारे में जानकारी दी।
मुख्य अतिथि डॉ. तेजिंदर सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि कृभको एवं के.एफ.एल. सदैव सकारात्मक एवं पारदर्शी वातावरण में व्यापार करती है और भविष्य में भी ऐसा वातावरण बनाए रखना आवश्यक है, जिससे डीलर्स एवं संस्था दोनों को लाभ हो। उन्होंने उर्वरक की रियल टाइम एक्नॉलेजमेंट, इनवॉइस एवं POS से बिक्री पर विशेष जोर देते हुए बताया कि POS के माध्यम से बिक्री होने पर ही संस्था को अनुदान प्राप्त होता है।
कार्यक्रम के अंत में श्री अखंड प्रताप सिंह, क्षेत्र प्रतिनिधि कृभको मथुरा द्वारा सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
इस गोष्ठी में आगरा एवं अलीगढ़ मंडल के कृभको क्षेत्र प्रतिनिधियों एवं डीलर्स सहित कुल 40 प्रतिभागियों ने सहभागिता की।


.jpeg)

0 टिप्पणियाँ