*ताजनगरी में राम भक्ति का महाकुंभ, उत्तर भारत की दूसरी सबसे बड़ी बारात का 69वां आगाज*
*69 साल, 69 बारातें, एक ही परम्परा - ताजगंज की राम बारात*
आगरा में राममय हुआ माहौल, 69वीं राम बारात की धूम*
आगरा में निकलती है उत्तर भारत की पारम्परिक श्री राम बारात शोभायात्रा, ताजगंज में 1957 से अनवरत 69वाँ आयोजन
आगरा। आगरा में निकलती है उत्तर भारत की पारम्परिक श्री राम बारात शोभायात्रा, ताजगंज में 1957 से अनवरत 69वाँ आयोजन
विगत 69 वर्षों (1957) से अनवरत संचालित होती चली आ रही ताजगंज क्षेत्र की पारम्परिक श्री राम बारात शोभायात्रा दिनांक 09 अक्टूबर 2026 को सायं 6 बजे कटरा जोगीदास स्थित दाऊजी मन्दिर से प्रारम्भ हुई। यह शोभायात्रा उत्तर भारत की दूसरी सबसे बड़ी एवं पारम्परिक श्री राम बारात शोभा यात्रा है। जिसका आयोजन करोना महामारी के दौरान प्रतिबन्धों एवं विषम परिस्थितियों में भी किया गया था।
इस शोभायात्रा में 3 दर्जन झांकियां, 10 बैण्ड, 6 बग्घी रथ, काली का अखाड़ा, बोम्बे नासिक ढोल, खाटू श्याम जी का डोला, घोड़े, ऊंट, तांशे, ढोल, कैला मैया की झांकी, भगवान परशुराम जी की झांकी, राधाकृष्ण रासलीला आदि आकर्षण का केन्द्र होंगे। शोभायात्रा कटरा जोगीदास स्थित दाऊजी मन्दिर से प्रारम्भ होकर चौक कागजियान, हनुमान पार्क, चौक थाना, छोटा बाजार, कसेरट बाजार, दखनाई गेट, चौराहा खद्दर भण्डार, नन्दा बाजार, पाकटोला, एम.पी. पुरा गुम्मट, श्यामलाल मार्ग, पुरानी मण्डी चौराहे से फतेहाबाद रोड, से ताजनगरी शिल्पग्राम होते हुए श्री शिव मंगलम् फार्म हाउस, धांधूपुरा, ताजगंज स्थित जनकपुरी पहुंचेगी।
इस वर्ष श्रृंगार कमेटी राहुल अग्रवाल के निर्देशन में मोहित अंकित सुमित कन्हैया अमित तुषार चिराग केशव हैप्पी कान्हा मयंक के द्वारा रात दिन मेहनत कर सभी स्वरूपों के मोकूटों को तैयार करने में 7 दिन की कड़ी मेहनत कर राम बारात को भव्य बनाने के लिए सभी ने सहयोग किया राम बारात कमेटी सदैव श्रृंगार कमेटी की आभारी रहेगी
श्री राम बारात कमेटी के महामंत्री श्री राकेश अग्रवाल ने बताया है कि 69 में राम बारात ताजगंज में नगर ब्राह्मण करके शिव मंगलम गार्डन धंधुपुरा में प्रस्थान करेगी साथ ही राकेश अग्रवाल ने बताया हैँ कि तीन दर्जन झांकियां साथ बंद काली का अखाड़ा खाटू श्याम जी का डोला ऊंट गाड़ी घोड़ा गाड़ी ढोल ताशे के साथ
मीडिया प्रभारी चेतन अरोड़ा ने बताया है कि हर बार से इस बार की राम बारात बहुत ही भाव निकालने जा रही है भगवान राम जी का स्वरूप अपने आप में अलौकिक रूप लग रहे थे लाखों बारातियों के साथ सीता मैया को बयाने चले अयोध्या नगरी जगमगाती नजर आई क्या बच्चा क्या बाद सब अपने आप ही बाराती बन के नाचते नजर आए बारात में मुख्य रूप से विधायक जीएस धर्मेश जी,पूर्व विधायक आगरा छावनी श्री गुटियारी लाल दुवेश जी के सपूत वरिष्ठ समाजसेवी श्री रवि कान्त दुवेश आरती में मौजूद रहे
शोभायात्रा में ताजगंज क्षेत्र के सभी गणमान्य व्यक्ति ताजगंज क्षेत्र के समस्त पार्षद, विधायक, सांसद उपस्थित रहे। श्री राम बारात कमेटी के अध्यक्ष हरी सिंह बघेल, उपाध्यक्ष रामचरन पोरवाल, मोहित राठौर, महामंत्री राकेश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष प्रवीन दत्त शर्मा, मीडिया प्रभारी श्री चेतन अरोरा, एवं जनकपुरी आयोजन समिति के अध्यक्ष बबलू राठौर, श्यामबाबू सैनी, महेश प्रजापति प्रमोद कुमार झा, रामवीर फौजदार, ठा. विनोद सिंह, कुलदीप शिवहरे, नितिन सेंगर, राजकुमार वर्मा, राजकुमार गोस्वामी, रामू प्रजापति, राहुल वर्मा, महेश राजपूत, अमित सैनी, ओ.पी. जादौन, अंकुर झा, अंकित झा, नीरज राठौर आदि उपस्थित रहे।








.jpeg)



0 टिप्पणियाँ