google.com, pub-6037649116484233, DIRECT, f08c47fec0942fa0 घर में गौशाला भी बनाएं, सामाजिक समरसता और 'गोदान' फिल्म पर की चर्चा

Ad



https://www.effectivegatecpm.com/q2tv7gwrg?key=e8b5e8428d9526a2e8164b7c0d00476c

Breaking News
Loading...

घर में गौशाला भी बनाएं, सामाजिक समरसता और 'गोदान' फिल्म पर की चर्चा

 घर में गौशाला भी बनाएं, सामाजिक समरसता और 'गोदान' फिल्म पर की चर्चा 


-ताज महोत्सव के अंतर्गत 'ब्रज बुक क्लब' ने संस्कृति भवन में किया संगोष्ठी का आयोजन 





आगरा।
भारतीय संस्कृति में गौमाता जितनी धार्मिक रूप से महत्वपूर्ण है, उतनी आर्थिक और सामाजिक दृष्टि से भी लाभकारी है। गौमाता सामाजिक सद् भाव का भी प्रतीक है, जब हम घरों में गाड़ी के लिए गैराज बना सकते हैं, तो एक छोटी गौशाला भी हमें बनानी चाहिए। यह कहना था राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की गौसेवा गतिविधि के क्षेत्र संयोजक हरीशंकर शर्मा का। विगत दिवस ताज महोत्सव के अंतर्गत 'ब्रज बुक क्लब' ने संस्कृति भवन में 'सामाजिक समरसता के अलोक में स्वत्व' विषय और 'गोदान' फिल्म की समीक्षा पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया। संगोष्ठी में हरीशकर शर्मा ने पंचगव्य, गौअर्क, गौ चिकित्सा के लाभों पर चर्चा की और कामधेनु अनुसंधान केंद्र, परखम के प्रकल्पों और गौ उत्पादों की जानकारी दी। संगोष्ठी में गौसेवी और भाजपा नेता संजय शर्मा ने गौसेवा से आर्थिक लाभ कैसे प्राप्त करें और गौघृत उत्पादन के बारे में बताया। गौसेवा के लाभों के अनुभव बताए और छात्र/छात्राओं को गोदान फिल्म निःशुल्क दिखाने की घोषणा की। 

Advertisement

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए श्री गांधी आश्रम के मंत्री शंभूनाथ चौबे ने कहा कि देश और समाज का भविष्य स्वदेशी में ही उन्नत है। उन्होंने गौ महिमा के संबंध में अपने अनुभव साझा करे। भाजयुमो के क्षेत्र मंत्री गौरव राजावत ने कहा कि गाय की उपस्थिति से घर में सकारात्मक वातावरण बनता है, जो मानसिक शांति और खुशहाली में सहायक होता है।


एडीजीसी मंगल उपाध्याय ने गोवंश सम्बंधी विधिक जानकारी साझा की। भाजयुमो नेता हिमांशु ठाकुर ने गोदान फिल्म की समीक्षा प्रस्तुत की। कार्यक्रम में गौसंस्कृति पर आधारित पुस्तक अतिथियों को भेंट की। कार्यक्रम में धीरज शर्मा, डॉ. हितेश लवानियां, एड. हेमंत दीक्षित, एड. विनायक वशिष्ठ, माधव शर्मा, विजय वर्मा, आरबी सिंह तौमर, कुलदीप अग्रवाल आदि उपस्थित रहे। धन्यवाद डॉ. संजीव चौबे, अतिथियों का स्वागत कपिल टंडन व राहुल शर्मा ने किया। संचालन व समन्वय संस्था अध्यक्ष मधुकर चतुर्वेदी ने किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ