google.com, pub-6037649116484233, DIRECT, f08c47fec0942fa0 हितार्थ आगरा ने लगाया रक्तदान शिविर, 41 यूनिट रक्त एकत्रित

Ad



https://www.effectivegatecpm.com/q2tv7gwrg?key=e8b5e8428d9526a2e8164b7c0d00476c

Breaking News
Loading...

हितार्थ आगरा ने लगाया रक्तदान शिविर, 41 यूनिट रक्त एकत्रित

 हितार्थ आगरा ने लगाया रक्तदान शिविर,  41 यूनिट रक्त एकत्रित


- थैलीसीमिया से ग्रसित मरीजों की करेंगे मदद, गौशाला के अध्यक्षों का किया सम्मान 



आगरा।
आगरा की जानी पहचानी समाजसेवी संस्था हितार्थ आगरा चेरिटेबल ट्रस्ट परिवार ने आज रावत पाड़ा चौराहा पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया। शिविर का उद्घाटन श्री मनकामेश्वर मंदिर के महंत योगेश पुरी द्वारा किया गया। जिसमें रक्तदाताओं ने 41 यूनिट रक्तदान कर मानवता की मिशाल पेश की। वहीं शहर की 15 गौशाल के अध्यक्षों का भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम उद्घाटन के दौरान हितार्थ आगरा चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष अमर गुप्ता द्वारा महंत योगेश पुरी का शाल और माला पहनाकर स्वागत किया गया। वहीं बाहर से आए हुए सभी अतिथियों का पटका पहनकर सम्मान किया गया। 






कार्यक्रम में रक्तदाताओं ने 41 यूनिट रक्तदान कर थैलेसीमिया से ग्रसित मरीज की मदद करने का संकल्प लिया। रक्तदाताओं का रक्तदान के प्रति जोश देखने योग्य था। रक्तदान के बाद सभी रक्तदाताओं का स्वागत सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन  संस्था के सचिव रवि वर्मा द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान शहर की 15 गौशाला के अध्यक्षों का शाल और प्रतीक चिन्ह देकर भव्य स्वागत किया गया। महंत योगेश पुरी द्वारा संस्था के कार्यों की सराहना की गई साथ की कहा कि हितार्थ आगरा चेरिटेबल ट्रस्ट परिवार समय समय पर मानव सेवा की कार्य जनहित में सदैव करते रहते है जो कि काफी प्रशंसनीय है। कार्यक्रम के दौरान अध्यक्ष अमर गुप्ता, उपाध्यक्ष रौनक गुप्ता, रवि वर्मा, सुमित गुप्ता, देवेंद्र जैन, पुनीत जैन, धीरज जैन, पार्षद अनुज शर्मा, रवि गुप्ता, रोहन राज, अमित गुप्ता आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ