google.com, pub-6037649116484233, DIRECT, f08c47fec0942fa0 शहीद नगर में दो युवक झगड़ा करते नाले में गिरे, एक की मौत

Advertisement

Ad



https://www.effectivegatecpm.com/q2tv7gwrg?key=e8b5e8428d9526a2e8164b7c0d00476c

Breaking News
Loading...

शहीद नगर में दो युवक झगड़ा करते नाले में गिरे, एक की मौत

 


आगरा। जनपद के थाना सदर बाजार क्षेत्र शहीद नगर में गुरुवार की सुबह झगड़ा करते हुए दो युवक नाले में गिर गए। इसमें एक युवक क्षेत्र तो निकल आया, लेकिन, दूसरे की डूबने से मौत हो गई। लोगों ने देखा तो भागकर पहुंचे। रोते बिलखते घरवाले पहुंच गए। लोग हंगामा करने लगे। पुलिस ने घटना की जानकारी ली। लोगों के समझाकर शांत किया। 

घटना सदर थाना क्षेत्र के शहीद नगर स्थित पार्क माइनर की है। यहां सुबह करीब आठ बजे झगड़ा करते हुए दो युवक नाले में गिए गए। एक युवक तो सकुशल बाहर निकल आया। लेकिन, दूसरा शाहरुख डूब गया। मोजूद लोगों ने उसे किसी तरह नाले से बाहर निकाला। लेकिन, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। 

घटना से आक्रोशित लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर एसीपी सुकन्या शर्मा मौके पर पहुंची। उन्होंने लोगों को समझा कर शांत कराया। क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि पहले यह नहर हुआ करती थी। क्षेत्र की आबादी बढ़ने लगी तो कालोनियों का गंदा पानी इसमें जाने लगा। क्षेत्र में कोई बड़ा नाला नहीं होने से नहर नाले में तब्दील हो गई। वर्षा के दौरान उखर्रा से विभव नगर तक नाले में सड़क के बराबर तक पानी भरा रहता है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ