google.com, pub-6037649116484233, DIRECT, f08c47fec0942fa0 जिलाधिकारी-वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शेखर तोमर व कोमल चौहान को किया सम्मानित.

Ad



https://www.effectivegatecpm.com/q2tv7gwrg?key=e8b5e8428d9526a2e8164b7c0d00476c

Breaking News
Loading...

जिलाधिकारी-वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शेखर तोमर व कोमल चौहान को किया सम्मानित.

जिलाधिकारी-वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक व ब्रज प्रेस क्लब के अध्यक्ष कमलकांत उपमन्यु एडवोकेट तथा वरिष्ठ पत्रकार ठा. प्रकाश सिंह ने  शेखर तोमर व कोमल चौहान को किया सम्मानित.मथुरा. सवांददाता!कलेक्ट्रेट सभागार में फिल्म निर्देशक शेखर तोमर एवं भजन वेब सीरीज की कोमल चौहान की उपलब्धी पर सम्मानित करते जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र, एसएसपी डा. गौरव ग्रोवर एवं बृज प्रेस क्लब के अध्यक्ष कमलकान्त उपमन्यु एडवोकेट।
डीएम-एसएसपी ने किया शेखर तोमर व कोमल चौहान को सम्मानित .वर्तमान पीढ़ी को प्रेरणा लेने की आवश्यकता: जिलाधिकारी।
- कलाकारों की प्रतिभा कभी नहीं छुप सकती : उपमन्यु।
 ब्रज के उभरते कलाकार शेखर तोमर के निर्देशन में बनी वेब सीरीज इश्क किल्स की सफलता एवं एस्प्कॉम ऐक्सिल फाउंडेशन की अध्यक्ष कोमल चौहान 2020 में कुछ गाने भोले ओ भोले वेब सीरीज की सफलता के बाद  जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र, एसएसपी डॉ गौरव ग्रोवर, उपजा के प्रदेश उपाध्यक्ष व ब्रज प्रेस क्लब के अध्यक्ष कमलकांत उपमन्यु तथा वरिष्ठ पत्रकार ठा. प्रकाश सिंह ने उन्हें उपहार देकर सम्मानित किया।
कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने वरिष्ठ पत्रकार राजकुमार तोमर के बड़े पुत्र शेखर तोमर को बधाई दी। जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र व एसएसपी डॉ गौरव ग्रोवर ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि।  वर्तमान पीढ़ी के युवाओं को ऐसे होनहार कलाकारों से प्रेरणा लेने की आवश्यकता है। उपजा के प्रदेश उपाध्यक्ष कमलकांत उपमन्यु ने कहा कि शेखर ने मुंबई की फिल्मी दुनिया में पहुंचकर ब्रज का नाम रोशन किया है। कलाकारों की प्रतिभा एक न एक दिन निश्चित ही सामने आती हैं। शेखर इसके उदाहरण हैं। वरिष्ठ पत्रकार ठा. प्रकाश सिंह ने कहा कि।  शेखर तोमर को बचपन से ही फिल्म इंडस्ट्री में जाने का शौक था। आज बड़े-बड़े कलाकार उनके निर्देशन में अभिनय करते नजर आते हैं। मथुरा ही नहीं अपितु पूरे ब्रज मंडल के लिए ये गौरव की बात है। एस्प्कॉम ऐक्सिल फाउंडेशन की अध्यक्ष कोमल चौहान 2020 में कुछ गाने वेब सीरीज पर कार्य कर रही है।  जिन से ब्रज के कलाकारों को उचित अवसर मिले और अपनी प्रतिभाओं के माध्यम से वो फिल्म जगह और लोगों के दिलों मेन अपना एक स्थान बना सकें। हाल में बैरागी (महाशिवरात्रि महाकाल) का एक गीत भी संस्था द्वारा लांच हुआ जिसमें सभी ब्रज के कलाकार थे और इसको बहुत सराहा गया। इस दौरान जिला सूचना अधिकारी वीके शर्मा भी मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ