google.com, pub-6037649116484233, DIRECT, f08c47fec0942fa0 ब्राह्मण समुदाय का अखिल भारतीय विप्र एकता मंच भी मानवता की रक्षा के लिए कोरोना से जंग में देगा प्रशासन और जनता का साथ

Advertisement

Ad



https://www.effectivegatecpm.com/q2tv7gwrg?key=e8b5e8428d9526a2e8164b7c0d00476c

Breaking News
Loading...

ब्राह्मण समुदाय का अखिल भारतीय विप्र एकता मंच भी मानवता की रक्षा के लिए कोरोना से जंग में देगा प्रशासन और जनता का साथ

*उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समिति लखनऊ ने मथुरा कारागार परिसर व सभी जेलकर्मियों के आवासों को कराया सैनिटाइज।*
---------कारागार के सभी अधिकारी व कर्मचारी यदि सपरिवार इस संक्रमण से सुरक्षित है तो कारागार भी कहीं हद तक सुरक्षित होंगे----डॉ उमेश शर्मा,चेयरमैन उ.प्र.अपराध निरोधक समिति
*अखिल भारतीय विप्र एकता मंच भी कोरोना में सहयोग व मानवता की रक्षा को आया मैदान में*
*समिति व अखिल भारतीय विप्र एकता मंच, संयुक्त रूप से खोलेंगे  निःशुल्क आयुर्वेदिक व होमियोपैथिक सहायता केंद्र*
मथुरा।  पुलिस उपमहानिरीक्षक,कारागार  आगरा व मेरठ परिक्षेत्र के निर्देशानुसार  व यू.पी.जेल्स एसोसिएशन उ0प्र0 के प्रदेश कार्यकारिणी के अनुरोध पर उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समिति लखनऊ के चेयरमैन डॉ.उमेश शर्मा के निर्देशन व अनुसचिव श्री वीरेन्द्र शर्मा ने अपने नेतृत्व व मौजूदगी में कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव हेतु जिला कारागार मथुरा के परिसर में स्थित अधिकारी /कर्मचारियों के सरकारी आवासों को सेनेटाइज कराया ।
चेयरमैन डॉ. उमेश शर्मा ने अपनी टीम के सदस्यों के साथ प्रशासन,स्वास्थ्य विभाग व कारागार प्रशासन से भी अनुराध किया है कि अस्थाई जेलों से कोरोना जांच की संतुष्टि के बाद ही मुख्य कारागार में बंदियों को भेज जाए,जिससे कि कारागारों की सुरक्षा भी अभेद्य रहेगी। समिति हर प्रकार के सहयोग के लिए इस संकट के समय में प्रशासन के साथ खड़ी है। उन्होंने बताया कि समिति, प्रमुख सचिव गृह महोदय ,पुलिस महानिदेशक/महानिरीक्षक  कारागार उ प्र महोदय,समस्त रेंजों के उपमहानिरीक्षक महोदय व अधीक्षक महोदयों से अनुरोध के साथ सुझाव देगी कि संक्रमण सुरक्षा हेतु पारंपरिक तरीकों को नया आयाम देकर बचाव का मार्गदर्शन दें। हमारी समिति कार्य करने को पीछे नही हटेगी। शासन व प्रशासन से अनुरोध करेंगे कि प्राचीन काल से चली आ रही सफल व समस्त कीटाणु व विषाणु मारक चिकित्सा यग्योपैथी को लागू करे यह वैज्ञानिक आधार पर प्रामाणिक व कारगर इलाज है,वातावरण व सभी लोगों के लिए सकारात्मक ऊर्जा देगी। इस कार्य हेतु अखिल भारतीय विप्र एकता मंच (रजि.) की संरक्षक व प्रशासनिक टीम ने अपनी सहमति पहले ही दे दी है। इस कार्य को  प्रदेश के समस्त कारागारों,अस्थायी कारागारों,क्वारन्टीन केंद्रों व कोविद-19 हॉस्पिटल्स में उ प्र अपराध निरोधक समिति लखनऊ व अखिल भरतीय विप्र एकता मंच, संयुक्त रूप से जनहित व मानवीय आधार पर यदि प्रशासन अनुमति प्रदान करे तो सफल व सकारात्मक परिणाम देने का कार्य कर सकता है।
चेयरमैन ने यह भी बताया कि हमारी सभी टीमें मिलकर सर्वप्रथम मथुरा जिला कारागार में समित व अखिल भरतीय विप्र एकता मंच के सहयोग से प्राकृतिक चिकत्सा पर आधारित आयुर्वेदिक व होमियोपैथिक (संयुक्त रूप) हॉस्पिटल  प्रशासन व कारागार प्रशासन से अनुमति मिलने के बाद निःशुल्क संचालित कर सकती है, जिसमे सप्ताह में प्रतिदिन या सप्ताह में चार दिन निश्चित समयावधि के लिए चिकित्सक व वैध्यसमिति व मंच उपलब्ध कराएगा । अनुमति हेतु अनुरोध पत्र प्रेषित कर दिया गया है।
टीम K - AAA द्वारा जिला कारागार फिरोजाबाद के समस्त कार्मिकों हेतु चेयरमैन उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समिति लखनऊ को सेनेटाइजर, मास्क एवं कैप इत्यादि भेंट की।  
उक्त कार्यक्रम में वरिष्ठ अधीक्षक शैलेन्द्र मैत्रेय,जेलर अरविंद पाण्डेय,इकाई मंत्री आशीष दुबे, आयुष कुमार,आगरा मण्डल सचिव अचल शर्मा,मीडिया प्रभारी कपिल देव शर्मा,कुलदीप अग्रवाल तथा  सी0 एम0 तिवारी जी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ