google.com, pub-6037649116484233, DIRECT, f08c47fec0942fa0 जय गुरुदेव संस्था प्रतिदिन 15000 पैकेट कर रही वितरण

Ad



https://www.effectivegatecpm.com/q2tv7gwrg?key=e8b5e8428d9526a2e8164b7c0d00476c

Breaking News
Loading...

जय गुरुदेव संस्था प्रतिदिन 15000 पैकेट कर रही वितरण

मथुरा!सवांददाता! जयगुरुदेव धर्म प्रचारक संस्था, मथुरा गरीबों, मजदूरों, भूखे, असहाय, जरूरतमंदों की भूख मिटाने की सेवा में अनवरत लगी हुई है। प्रशासनिक अनुमति व निर्देशों के क्षेत्र जयगुरुदेव कम्युनिटी किचन सेंटर से प्रतिदिन सुबह-शाम पन्द्रह हजार पैकेट बाँटे जा रहे हैं। मथुरा-वृन्दावन नगर निगम क्षेत्र तथा आस-पास के ग्रामीण क्षेत्रों में अभी तक सात लाख से अधिक पैकेट बाँट जा चुके हैं। संस्था से सम्बद्ध देश व्यापी जयगुरुदेव संगतें भूखों की भूख मिटाने की सेवा ‘नर सेवा-नारायण सेवा’ मानकर कर रही हैं। जयगुरुदेव कम्यूनिटी किचन सेंटर के निकट पलायन कर रहे मजदूरों के लिए।  आश्रय-स्थल भी स्थापित किया गया है।
यह जानकारी देते हुए संस्था के महामंत्री बाबूराम यादव ने बताया।  कि लाॅक डाउन के प्रारम्भ होते ही संस्थाध्यक्ष पूज्य पंकज जी महाराज ने भूखों को भोजन कराने की सेवा करने का आदेश जारी कर दिया था। जिला-स्तर पर तथा अन्य निचले स्तरों पर भण्डारे चलाकर देशभर में भूखों को भोजन कराने की सेवा जयगुरुदेव संगतें कर रही हैं।प्रतिदिन लाखों-लाख पैकेट बाँटे जा रहे हैं। अब तक करोड़ों लोगों की भूख मिटाई जा चुकी है। वर्तमान की राष्ट्रीय आपदा काल में संस्था अपना मानव-सेवा का कर्तव्य निभा रही है। पलायन कर रहे मजदूरों को भोजन तथा उनके ठहराव के लिए जयगुरुदेव पेट्रोल पम्प के पास आश्रय-स्थल भी प्रशासनिक देखरेख में स्थापित हो गया है। जहाँ से सरकारी व्यवस्था के द्वारा उन्हें उनके गृह जनपदों में भेजा जायेगा। संस्था की ओर से अब तक सात लाख से भी अधिक भोजन पैकेट मथुरा में बाँटे जा चुके हैं।  संस्थाध्यक्ष पूज्य पंकज जी महाराज के अग्रिम आदेशों तक यह सेवा अनवरत चलती रहेगी। संस्था ने शाकाहार अपनाने, नशामुक्त जीवन जीने की फिर से पुरजोर अपील की है। कोरोना महामारी से मुक्ति पाने के लिए ईश्वरीय मदद की प्रार्थना की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ